फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Third merit list will be released in ITI today

Panipat News: आईटीआई में आज जारी होगी तीसरी मेधा सूची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
Third merit list will be released in ITI today
- शहर की राजकीय आईटीआई में दो चरणों में 928 सीटों में से अब तक हुए 308 दाखिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दो चरण की काउंसिलिंग व दाखिला प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मंगलवार को तीसरे चरण की मेधा सूची जारी होगी। पहले दो चरणों में जीटी रोड स्थित राजकीय आईटीआई में 928 सीटों में से महज 308 सीटों पर दाखिला हुआ है जबकि 620 सीटें रिक्त हैं। वहीं, पहली दो वरीयता सूची के अनुसार प्रदेश की 372 आईटीआई में 18508 विद्यार्थियों के दाखिले हुए हैं जो कुल सीटों का महज 21 प्रतिशत है। अब तीसरे चरण में सीटें भरना आईटीआई प्रबंधन के लिए चुनौतीपूर्ण होगा। तीसरी वरीयता सूची 22 जुलाई को जारी होगी। तीसरे चरण में अभ्यर्थी 22 से 27 जुलाई तक फीस जमा करवा दाखिला सुनिश्चित कर सकेंगे। दाखिले के दौरान दस्तावेजों की जांच 26 जुलाई तक होगी। जिले की नौ राजकीय आईटीआई में करीब 2400 सीटों पर दाखिला किया जाना है।

दूसरे चरण में हुए महज 90 दाखिले

आईटीआई में दाखिला लेने को लेकर दूसरे चरण में विद्यार्थियों में उत्साह में कमी आई है। दूसरे चरण में प्रदेश में मात्र 5635 जबकि राजकीय आईटीआई पानीपत में मात्र 90 अभ्यर्थियों ने दाखिला लिया है। दो चरणों में मात्र 21 प्रतिशत दाखिले होने से कौशल विकास एवं प्रशिक्षण विभाग भी चिंतित है। अब तीसरे चरण में दाखिले बढ़ने की उम्मीद है। आईटीआई में दाखिले के दौरान विद्यार्थी इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दाखिले को प्राथमिकता दे रहे हैं। वहीं, युुवा अभ्यर्थी कोपा, फिटर, मशीनिस्ट, स्टेनोग्राफर, वायरमैन जैसी ट्रेडों में भी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इस कारण इन ट्रेडों में 50 प्रतिशत से अधिक सीटों पर दाखिला हो चुका है। वहीं, फॉर्गर एंड हीट ट्रीटर, शीट मेटल वर्कर, वूड वर्क टेक्नीशियन, फाउंड्रीमैन, टूल एंड डाई मेकर, टर्नर जैसी ट्रेडों में 10 प्रतिशत से भी कम दाखिले हुए हैं। आईटीआई प्रबंधन का कहना है कि आईटीआई में दाखिला लेने से उनमें कौशल का विकास होगा और रोजगार की संभावनाएं बढ़ेगी।
विज्ञापन




दाखिला करवाते समय इन दस्तावेज की जरूरत
आईटीआई में दाखिला लेते समय विद्यार्थियों को हस्ताक्षर युक्त फोटो, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान-पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र आदि जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आईटीआई में दो चरणों की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। मंगलवार को तीसरी मेधा सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थी 27 जुलाई तक दाखिला ले सकेंगे। पहले दो चरणों में 308 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। कुल तीन मेधा सूची जारी होंगी।

- डॉ. कृष्ण कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय आईटीआई, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed