फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Third day of filing nomination in Panchayati elections: Now only two days and ten hours left

संशोधित: पंचायती चुनाव में नामांकन भरने का तीसरा दिन: अब सिर्फ दो दिन और दस घंटे बाकी:

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 03:06 AM IST
विज्ञापन
Third day of filing nomination in Panchayati elections: Now only two days and ten hours left
पानीपत।पंचायती चुनाव में नामांकन भरने के तीसरे दिन सोमवार को जिले से 311 लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा है। जिससे अब जिले में जिला परिषद, ब्लॉक समिति, सरपंच और पंच पद के कुल 335 दावेदार हो चुके हैं। इससे पहले दो दिनों में सिर्फ 22 आवेदन ही आए थे। अब चुनाव लड़ने वाले इच्छुक प्रत्याशियों के पास नामांकन भरने के लिए सिर्फ दो दिन का समय ही शेष है। इनमें भी रोजाना के 5 घंटे होंगे। यानी कुल 10 घंटे बाद नामांकन प्रक्रिया को समाप्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार तक सभी नामांकनों की बात करें तो अब तक जिला परिषद की दौड़ में 11 प्रत्याशी आने के बाद इनकी कुल संख्या 12 हो चुकी है। पंचायत समिति सदस्यों के लिए 43 आवेदन मिलने के बाद इनकी संख्या 49 हो चुकी है। सरंपच के लिए नए 108 आवेदन आने के बाद इनकी संख्या 120 हो चुकी है और पंचों के लिए कुल 151 आवेदन आने के बाद इनकी कुल संख्या 154 हो गई है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले के 178 गांव में सरंपच, इन गांव में 2161 सीटों पर पंच, जिले के 17 वार्डों पर जिला परिषद और छह ब्लॉक में पंचायत समितियों के 134 पदों पर चुनाव होने हैं। इस हिसाब से जिले में कुल 2490 सीटों पर मतदान होगा। जिसके मुकाबले अब तक महज 335 प्रत्याशियों ने ही पर्चा भरा है। अब आने वाले दो दिनों की प्रतीक्षा है। इस हिसाब से मतदान में प्रत्याशियों की ही कमी होनी स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला परिषद के चुनाव में कुल 12 प्रत्याशियों में से तीन महिलाएं और नौ पुरुष हैं। ब्लॉक समिति चुनाव में कुल 49 नामांकनों में से महिलाएं 26 जबकि पुरुष 23 हैं। सरपंच पद की दावेदारी के लिए आए 120 नामांकनों में से 59 महिलाएं और 61 पुरुष हैं। पंच पद के लिए आए 154 आवेदनों में से पुरुषों की संख्या 108 और महिलाओं की सिर्फ 46 हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed