{"_id":"6821171d8058ed6aec0dffe3","slug":"third-accused-in-gang-rape-case-arrested-panipat-news-c-18-1-knl1010-644399-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सामूहिक दुष्कर्म का तीसरा आरोपी काबू
विज्ञापन
सनौली। सनौली थाना पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीसरे आरोपी को रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार दो आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सनौली खुर्द थाना क्षेत्र के एक गांव की एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुराचार किया था। नाबालिग ने परिजनों के सामने आपबीती बताई थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक लेबोरेटरी संचालक सहित चार युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। पुलिस ने शनिवार को दो आरोपियों अमन व अनुज को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने रविवार को तीसरे आरोपी मोहित को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
सनौली खुर्द थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को काबू दो आरोपियों अमन व अनुज को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। तीसरे आरोपी मोहित को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है और चौथे आरोपी समीर की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।