{"_id":"6739152a5d67578fb6011af4","slug":"third-accused-arrested-in-hashish-smuggling-case-panipat-news-c-244-1-pnp1004-127542-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चरस तस्करी मामले में तीसरा आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चरस तस्करी मामले में तीसरा आरोपी काबू
विज्ञापन
पानीपत। समालखा थाना की हथवाला चौकी पुलिस टीम ने एक किलो 930 ग्राम चरस तस्करी मामले में शुक्रवार को तीसरे आरोपी को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजू निवासी गांधी नगर गन्नौर के रूप में हुई है।
हथवाला चौकी इंचार्ज एएसआई बालेश ने बताया कि पुलिस ने 14 सितंबर को चौकी के सामने नाकाबंदी कर एक अर्टिगा कार सवार दो नशा तस्कर आरोपी शुभ नारायण निवासी जौकटिया बेतिया पश्चिमी चम्पारण बिहार हाल किराएदार गांधी नगर गन्नौर और मोहित निवासी घसौली सोनीपत को 1 किलो 930 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया था।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दोनो अपने साथी आरोपी नशा तस्कर संजू निवासी गांधी नगर गन्नौर के साथ उसकी अर्टिगा कार में उस चरस लेकर गन्नौर से समालखा आसपास के गांव में तस्करी करने के लिए लेकर आए थे।
विज्ञापन
राक्सेहडा गांव में संजू कार से उतर गया और उन दोनों को कार देकर समालखा में मिलने के लिए कहा था। नशा तस्करी की एवज में संजू से उन दोनों को पैसे मिलने थे। आरोपियों के खिलाफ थाना पुलिस समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया और आरोपी संजू की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए।
अब हथवाला चौकी पुलिस टीम ने शुक्रवार को आरोपी संजू को शामिल जांच कर गिरफ्तार किया। मामले में आरोपी संजू उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत पर है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया आरोपी शुभनारयण के साथ उसकी दोस्ती थी।
शुभ नारायण ने बताया था कि वह शार्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए चरस लेकर आया है। उसे चरस बेचने के लिए समालखा के आसपास के गांव में जाना है। शुभ नारायण से उससे कहा कि कोई गाड़ी या तो किराए पर या किसी जान पहचान वाले से दिलवा दे। शुभ नारायण ने बदले में उसको कुछ पैसे व बढिया होटल में पार्टी देने का प्रलोभन दिया था।
वह अपने एक दोस्त की गाड़ी मांगकर शुभनारायण के साथ गया था। रास्ते में मोहित को भी प्रलोभन देकर साथ ले लिया था। राक्सेडा पहुंचने के बाद शुभनारायण ने चरस को फिर कभी बेचने की बात कही। वह राक्सेड़ा में गाड़ी से उतर गया था और शुभनारायण व मोहित गाड़ी लेकर चले गए थे। इंचार्ज एएसआई बालेश ने बताया कि पुलिस आरोपी शुभनारायण को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गहनता से पूछताछ करेगी।