{"_id":"683f668c6bdd47da1b0ab795","slug":"thinking-the-number-written-on-the-board-to-be-that-of-the-owner-he-had-demanded-extortion-panipat-news-c-244-1-pnp1012-138100-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बोर्ड पर लिखे नंबर को मालिक का समझ मांगी थी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बोर्ड पर लिखे नंबर को मालिक का समझ मांगी थी रंगदारी
विज्ञापन
पानीपत। मिट्ठन स्वीट्स के हैड कैशियर से रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी पुलिस ने पुलिस ने जेल भेज दिया है। दोनों को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया था। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आरोपियों ने दुकान के बाहर लिखे नंबर को मालिक का समझकर रंगदारी की कॉल की थी।
सीआईए-2 प्रभारी फूल कुमार ने बताया कि मिट्ठन स्वीट्स के हैड कैशियर से फोन कर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस मामले की जांच उनकी टीम को मिली थी। टीम ने कॉल डिटेल के आधार पर आरोपियों की डिटेल निकालकर देर शाम को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जिसकी पहचान दीपक निवासी सुभाष नगर तहसील कैंप व बजरंग उर्फ पवित्र निवासी पाई भाना कैथल हाल इंद्रा विहार कॉलोनी के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह जल्द ही पैसा कमाना चाहते थे। जिस कारण वह बड़ा हाथ मारने की फिराक में थे। उन्हें पता चला था कि मिट्ठन स्वीट्स के मालिक को एक बार फोन पर धमकी मिल चुकी है। जिस कारण उन्होंने रंगदारी की कॉल की थी।
उन्होंने दुकान के बाहर लिखे नंबर को मालिक का समझकर उस पर कॉल की थी। उन्हें नहीं पता था कि यह नंबर कैशियर के पास है। पुलिस ने मंगलवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।