फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Thieves parked the car on bricks and took off the tires.

Panipat News: कार को ईंटों पर खड़ी कर टायर उतार ले गए चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:43 AM IST
विज्ञापन
Thieves parked the car on bricks and took off the tires.
पानीपत। शहर में कार टायर चोरी करने वाला गिरोह अब भी सक्रिय है। चार दिन पहले पुलिस ने एक ऐसे ही गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन ऐसी वारदातें अब भी जारी हैं। शनिवार रात को चोरों ने नांगलखेड़ी में एक कार के चारों टायर उतर लिए और कार को ईंटों पर खड़ी कर टायरों को अपनी कार में रखकर फरार हो गए। घटना यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में नांगलखेड़ी गांव निवासी वीरेंद्र ने बताया कि एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसके पास एक सफेद रंग की बलेनो कार है। वह हमेशा अपने घर के बाहर गली में खड़ी करता है। रोजाना की तरह उसने अपनी गाड़ी शुक्रवार रात को भी अपने घर के सामने गली में ही खड़ी की थी। शनिवार सुबह जब वह उठा तो घर के बाहर खड़ी उसकी कार के चारों टायर चोरी हो गए थे। गाड़ी ईंटों पर खड़ी थी। इसके बाद उसने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे जांचे। जिसमें एक चोर देर रात करीब 1:30 बजे उसकी गाड़ी के चारों टायर चोरी करता हुआ दिखाई दिया । फुटेज में यह भी पता लगा कि चोर किसी दूसरी कार में सवार हो कर आया था। जिसने टायर चोरी कर अपनी गाड़ी में डाले और वहां से फरार हो गया। उसकी कार के टायरों में एलॉव व्हील भी लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed