{"_id":"675c57d5a90d9a7f9700153c","slug":"thief-stole-cash-and-clothes-form-three-shops-in-chauda-bazaar-of-panipat-2024-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहंगा चुन्नी ले उड़े चोर: पानीपत के चौड़ा बाजार में तीन दुकानों के शटर उखाड़ नकदी और कपड़ों पर किया हाथ साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहंगा चुन्नी ले उड़े चोर: पानीपत के चौड़ा बाजार में तीन दुकानों के शटर उखाड़ नकदी और कपड़ों पर किया हाथ साफ
Fri, 13 Dec 2024 09:20 PM IST
अंकेश ठाकुर
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Fri, 13 Dec 2024 09:20 PM IST
सार
हरियाणा के पानीपत में चोरों ने एक के बाद एक तीन दुकानों को अपना निशाना बनाया। चोर एक दुकान से लहंगा चुन्नी चोरी कर फरार हो गए। वहीं चोरों ने रुपये समेत कपड़ा भी चोरी किया है।
विज्ञापन
चोरों ने दुकान का सारा सामान बिखेरा हुआ थ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पानीपत में चोरों का खूब आतंक है। चोरों ने चौड़ा बाजार में तीन दुकानों के शटर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर दुकानों से हजारों की नकदी व कपड़ा चोरी कर ले गए। एक दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए गए। वारदात की सूचना सिटी थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
बाजार में तीन दुकानों में हुई चोरी की वारदात के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने पुलिस से बाजार में गश्त बढ़ाने की मांग की है। फिलहाल घटना की शिकायत सिटी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
दुकानदार अनश ने बताया कि उसने तीन माह पहले चौड़ा बाजार में एएफ फैशन के नाम से लहंगा चुन्नी की दुकान शुरू की थी। वह रात नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। वह शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे दुकान पर आए। उसने शटर खोला तो दुकान में कपड़ा बिखरा हुआ था। गल्ला भी खुला पड़ा था। उसने छत पर जाकर देखा तो सीढ़ियों में लगा शटर उखड़ा हुआ था। चोर उसकी दुकान से 20 हजार रुपये नकद व हजारों रुपये का कपड़ा चोरी कर ले गए। कपड़ा कितना चोरी किया गया है, यह जांचा जा रहा है।
विज्ञापन
टेलर की दुकान से कपड़ा चोरी
इसके बाद चोरों ने पड़ोसी दुकानदार की पेंट शर्ट की दुकान में भी छत के रास्ते से शटर का ताला तोड़कर घुसे। चोरों ने दुकान के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए। चोर यहां से दो हजार रुपये चोरी कर ले गए। चोरों ने एक टेलरिंग की दुकान से भी काफी कपड़ा चोरी किया है। उनके बाजार में चौकीदार भी है। इसके बाद भी चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है।
क्या बोले पुलिस अधिकारी
सिटी पुलिस थाना प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि चोरी की सूचना पर उनकी टीम मौके पर गई थी। टीम ने दुकानों के आगे लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस चोरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।