फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   thief of five mobile and 37 thousand rupee arrested

मकान से पांच फोन,37 हजार रुपये और जेवरात चुराने वाला आरोपी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
thief of five mobile and 37 thousand rupee arrested
सीआईए-2 ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को बतरा कॉलोनी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बतरा कॉलोनी निवासी दीपक उर्फ एमसी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से चोरी किया मोबाइल बरामद किया गया। सीआईए-टू के प्रभारी के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह जुआ खेलने और नशा करने का आदी है। लत पूरी करने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी, इसलिए उसने चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। पुलिस ने आरोपी का आपराधिक रिकार्ड निकलवाया तो आरोपी के विभिन्न थानों में चोरी के कई केस दर्ज हैं।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक शनिवार को बतरा कॉलोनी में नई वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया और पूछताछ करने पर आरोपी ने अक्तूबर 2020 में गंगाराम कालोनी में एक मकान से 5 फोन, 37 हजार रुपये, चांदी की पायल और एक सोने की अंगूठी चोरी की थी। आरोपी ने गहनों को तो राहगीरों को बेच दिया था, जबकि पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए दो मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश कर आदेशों पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed