फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be two big prizes of Rs 1.21 and Rs 1 lakh in the marathon.

Panipat News: मैराथन में 1.21 और एक लाख के होंगे दो बड़े इनाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
There will be two big prizes of Rs 1.21 and Rs 1 lakh in the marathon.
पानीपत। पानीपत मैराथन और रन फॉर फन में खेल विभाग के साथ शिक्षा विभाग भी शामिल हो गया है। जिला में बड़े स्तर पर होने वाली मैराथन में 21, 10 और पांच किलोमीटर की दौड़ होगी। 21 किलोमीटर में प्रथम पुरस्कार 1.21 लाख और 10 किलोमीटर में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये का होगा। प्रशासन ने इसके पंजीकरण के साथ तैयारी भी तेज कर दी हैं। प्रशासनिक अधिकारी खंड स्तर पर बैठक लेकर विद्यार्थियों को जोड़ने में लगे हुए हैं। मैराथन के लिए अभी तक 11000 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
विज्ञापन

पानीपत मैराथन और रन फॉर फन का आयोजन 28 जुलाई को सेक्टर-13-17 में किया जाएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मैराथन में मुख्यातिथि होंगे। यहां शुरू मैराथन जीटी रोड से होकर रिफाइनरी तक पहुंचेंगी और फिर दूरी के हिसाब से वापस पहुंचेंगी। इसके आयोजन में प्रशासन और खेल विभाग लगा हुआ था। अब शिक्षा विभाग को भी इसमें शामिल किया गया है। मैराथन को लेकर विद्यार्थियों का पंजीकरण कराया जाएगा। प्रशासनिक अधिकारी पानीपत व समालखा खंड के स्कूल प्रमुखों की बैठक ले चुके हैं। इसराना, मतलौडा, सनौली और बापौली खंड की बैठक बाकी हैं।
विज्ञापन

21 किलोमीटर मैराथन में प्रथम इनाम 1.21 लाख का है। एक लाख का दूसरा, 75 हजार का तीसरा, 21 हजार का चौथा और 11 हजार रुपये का पांचवां इनाम होगा। 10 किलोमीटर में पहला इनाम एक लाख, दूसरा 75 हजार, तीसरा 51, चौथा 21 और पांचवां इनाम 11 हजार रुपये का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी डॉक्टर पंकज यादव ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से 28 जुलाई को होने वाली मैराथन में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों के साथ मैराथन में भाग लें। यह मैराथन पानीपत में एक नया इतिहास बनाएगी। इसमें सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सामाजिक संगठन भी बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed