{"_id":"69bb0aa531db1b1db2076ba8","slug":"there-will-be-power-disruption-here-today-panipat-news-c-244-1-pnp1001-153978-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आज यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आज यहां रहेगी बिजली आपूर्ति बाधित
Thu, 19 Mar 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 19 Mar 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
पानीपत। शहर और आसपास के गांव में बिजली मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी एवीटी सेल ने दी। बिजली निगम अधिकारियों ने बताया कि सब स्टेशन 132 केवी बिहोली के 11 केवी आट्टा रोड, खोजकीपुर, बिलासपुर और जीतगढ़ में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 बैगा के 11 केवी पट्टीकल्याणा, हलदाना, खेड़ा और देहरा में दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी सेक्टर 29 के 11 केवी एसटीपी में सुबह 10 बजे से शाम को पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी काबड़ी के हरीनगर, गंगा राम कॉलोनी, बिल्लू कॉलोनी और सैनी कॉलोनी में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन