{"_id":"684decc93ac3dca5ff0a2994","slug":"there-will-be-no-shortage-of-electricity-16-thousand-megawatts-have-been-arranged-anil-vij-panipat-news-c-244-1-pnp1001-138692-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं होगी बिजली की कमी, 16 हजार मेगावाट की व्यवस्था की : अनिल विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं होगी बिजली की कमी, 16 हजार मेगावाट की व्यवस्था की : अनिल विज
विज्ञापन
पानीपत। बिजली निगम ने गर्मी और फिर धान के सीजन में बिजली आपूर्ति के लिए तैयारी कर ली है। प्रदेश में आवश्यकतानुसार 16 हजार मेगावाट बिजली की व्यवस्था कर ली गई है। इसके साथ ही सभी ट्रांसफार्मर दुरुस्त कर लिया गया है। ट्रांसफार्मर की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। ये विचार ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शनिवार को अंबाला जाते समय स्काईलार्क में पत्रकारों से बातचीत में व्यक्त किए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बिजली संबंधी शिकायतों को गंभीरता से लेने के आदेश दिए। उन्होंंने अहमदाबाद विमान हादसे पर दुख जताया।
उन्होंने कहा कि अंबाला में एक जेई ने 15 दिन से ट्रांसफार्मर नहीं बदला था। उन्होंने उक्त जेई को निलंबित कर दिया है। सभी सर्कल में ट्रांसफार्मर बैंक बनाए गए हैं। ट्रांसफार्मर के संबंध में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। ट्रांसफार्मर बदलने के लिए गाड़ी व स्टाफ सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि कोई अधिकारी व कर्मचारी इस संबंध में कोई चूक करता है तो अनिल विज माफ नहीं करता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग के एसीएस को निर्देश दिए हैं कि सभी एसई को बिजली आपूर्ति के संबंध में रिपोर्ट रोजाना ऊर्जा मंत्री को भेजनी है। इसके साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव को को निर्देश दिए हैं कि प्रतिदिन उन्हें प्रत्येक अधीक्षक अभियंता (एसई) से उनके अधिकार क्षेत्र में आपूर्ति की पूरी रिपोर्ट दी जाएं। संवाद
पानीपत व हिसार में नई थर्मल यूनिट होंगी स्थापित
विज ने बताया कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यमुनानगर में एक थर्मल यूनिट का शिलान्यास किया है। इसके अलावा हिसार व पानीपत में नई थर्मल की यूनिटों को स्थापित किया जाएगा। यहां न्यूक्लियर पावर प्लांट भी स्थापित किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज का आप पर पलटवार
अनिल विज ने पंजाब में आप की सरकार पर हमला करते हुए सवाल खड़ा किया कि ‘हमारा एसवाईएल का पानी किसने रोका हुआ है, जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश आ गए हैं, कि हरियाणा को पानी दो, परंतु पानी कौन रोक रहा है और पानी चोर कौन है? हमारे खेत प्यासे हैं जबकि पूरा पानी बहकर पाकिस्तान जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार राजनीति कर रही हैं लेकिन राजनीति भी सीमा के अंदर रहकर करनी चाहिए। उन्होंने यह जवाब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे के दौरान पानी चोर कहने और काले झंडे दिखाने के प्रश्न का जवाब देते हुए कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अपने संगठन को बनाने पर वे खुश हैं और खुश होना भी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रजातंत्र पक्ष और विपक्ष दोनों से चलता है और स्वस्थ लोकतंत्र के लिए दोनों का ही दायित्व हैं। इसलिए कांग्रेस अपना संगठन बनाएं।