फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be nectar rain on Sharad Purnima on 19th in Savarthasiddhi Yoga

सवार्थसिद्धि योग में 19 को शरद पूर्णिमा पर होगी अमृत वर्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
There will be nectar rain on Sharad Purnima on 19th in Savarthasiddhi Yoga
पानीपत। सनातन धर्म में शरद पूर्णिमा को बेहद खास त्योहार माना जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है। साथ ही भगवान विष्णु जी की पूजा करने से जीवन में धन की कमी दूर होती है। हिंदू पंचांग के मुताबिक इस वर्ष शरद पूर्णिमा 19 अक्तूबर को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

अवध धाम मंदिर से ज्योतिषाचार्य पंडित राधे-राधे महाराज ने बताया कि हिंदू पंचांग के मुताबिक शरद पूर्णिमा तिथि 19 अक्तूबर मंगलवार रात 7.03 बजे से प्रारंभ होगी और 20 अक्तूबर बुधवार को रात्रि 8.26 बजे समाप्त होगी। शरद पूर्णिमा का चांद 19 की रात को दिखेगा। इसी दिन सर्वार्थसिद्धि योग भी बनेगा। यह योग 19 को सुबह 6.18 बजे से 12.12 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को ही शरद पूर्णिमा कहा जाता है। शरद पूर्णिमा के दिन ही चंद्रमा सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आकाश से अमृत की बूंदों की वर्षा होती है। इस दिन चंद्र देवता की विशेष पूजा की जाती है और खीर का भोग लगाया जाता है। रात में आसमान के नीचे खीर रखी जाती है। ऐसा माना जाता है कि अमृत वर्षा से खीर भी अमृत के समान हो जाती है। पंडित राधे-राधे ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार इस तिथि को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होता है। नारदपुराण के अनुसार ऐसा माना गया है कि इस दिन लक्ष्मी मां अपने हाथों में वर और अभय लिए घूमती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी अपने जागते हुए भक्तों को धन और वैभव का आशीष देती हैं। शाम होने पर सोने, चांदी या मिट्टी के दीपक से आरती की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed