फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will be a major power cut today for repair work

Panipat News: आज मरम्मत कार्य के लिए बिजली का लगेगा महाकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
There will be a major power cut today for repair work
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। गर्मी के मौसम में बिजली कट लोगों को सता रहे हैं। इसलिए बिजली निगम ने लाइनों की मरम्मत शुरू कर दी है। बिजली निगम रविवार को लाइनों की मरम्मत के लिए महाकट लगाएगा। मरम्मत के लिए दो से चार घंटे तक कट लगाए जाएंगे।
बिजली निगम की एबीटी सेल के अनुसार सब स्टेशन 132 केवी सेक्टर-29 के 33 केवी सेक्टर-29, 33 केवी रिसालू और सनौली रोड फीडर पर शाम तीन से साढ़े चार बजे तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान 11 केवी प्रशांत, नमो-नमो, राधे-राधे, स्वासतिक, बाला जी, निंबरी, रॉ-वाटर, 11 केवी रिसालू रोड, ऊझा रोड, एकता विहार, सरस्वती इंडस्ट्रीज, इंडो इंडस्ट्रीज, 11 केवी साई बाबा चौक, कटारिया मंदिर, धूप सिंह नगर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी सेक्टर-29 के 33 केवी सनौली रोड और सेक्टर-29 फीडर पर 11 केवी सेक्टर-11-12, गणपति, बबैल रोड, भीम गोडा, श्री राम, बलजीत नगर, महादेव, सेक्टर-25, ऊझा रोड, आनंद इंटरप्राइजिज, अजय आनंद, राज ओवरसीज, हुडा में शाम साढ़े चार बजे से छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन

सब स्टेशन 220 केवी छाजपुर के 33 केवी बबैल और मोहाली फीडर पर 11 केवी सनौली रोड, नवादा पार, कुराड़ फार्म, शिव शेरा इंडस्ट्रीज, गढ़ी बेसिक, राणा माजरा, धनसौली पीर बाबा, उग्राखेड़ी, मोहाली, काला आम्ब, निंबरी, हनुमान मंदिर, सिवाह खेड़ी, राजाखेड़ी और विनय श्री इंडस्ट्रीज में सुबह दस बजे से 11:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 220 केवी छाजपुर के 33 केवी सनौली रोड और 33 केवी छाजपुर फीडर पर 11 केवी सनौली, नवादा पार, 11 केवी निंबरी, नंगला में दोपहर 12:10 से 1:40 तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी नौल्था के 33 केवी मांडी, बलाना और दीवाना फीडर पर 11 केवी नौल्था, बुडशाम, डिडवाडी, नवोदय स्कूल, दुवेत इंडस्ट्रीज, हिमालय हैचरी, सन्नी इंडस्ट्रीज, सुमेर चंद, विजय हैचरी, हडताडी, बलाना, दीवाना, खलीला, किरण फार्म, अवंनी इंडस्ट्रीज में सुबह सात बजे से नौ बजे तक मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी नौल्था के 33 केवी नौल्था, ब्राह्मण माजरा फीडर पर 11 केवी ब्राह्मण माजरा, कालखा, कारद, आनंद टैक्सटाइल, रविंद्र इंडस्ट्रीज, उमेद, लीविशा, एससी स्पीनटैक्स,भाउपुर, जोंधन, भादड़, मांडी, पलड़ी, अमर हैचरी, पुठर, चमराडा और डिडवाडी में सुबह सात बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब स्टेशन 132 केवी मतलौडा के 33 केवी मतलौडा फीडर पर मतलौडा गांव, भालसी, अदियाना, भनभौरी, कृष्णा इंडस्ट्रीज, नारा, माजरा में सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी नारा के 11 केवी नारा, जोशी, बीआरजे हैचरी, नारा पर 11 केवी नारा, जोशी, बीआरजे हैचरी और जोशी में सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक मरम्मत कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी धर्मगढ़ के 11 केवी धर्मगढ़, थिराना, कवी, गुरुकुल, बीएसबी इंडस्ट्रीज, प्रिंस इंडस्ट्रीज के 11 केवी धर्मगढ़, थिराना, कवी सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 220 केवी समालखा के 33 केवी डिकाडला, मनाना और नेस्ले फीडर पर 11 केवी एनएनएसएस इंडस्ट्रीज, डिकाडला, हथवाला, हैचरी, ककरौली, महावटी, खोजकीपुर, राक्सेडा, बिलासपुर, गढ़ी केवल और आट्टा में सुबह आठ बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी बाबरपुर के 11 केवी बडौली और राजपुरा फीडर पर 11 केवी बडौली और राजपुरा में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी एचएसआईआईडीसी के 11केवी एचएसआईआईडीसी फीडर पर 11केवी एचएसआईआईडीसी में सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी इसराना के 11 केवी आदित्य इंडस्ट्रीज, मांडी, पुठर, एनसी कॉलेज, परढ़ाना और बलाना में 11 केवी बलाना, आदित्य इंडस्ट्रीज, अरमीन इंडस्ट्रीज, पुठर, एनसी कॉलेज, इसराना, परढ़ाना और बलाना में सुबह छह बजे से नौ बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 132 केवी छाजपुर के 33 केवी अभिटैक्स, मित्तल, गोल्डन और बापौली में 33 केवी अभिटैक्स, मित्तल, गोल्डन, कटारिया फार्म, बापौली, सिंबला, अधमी, गोला, जलमाना, संजौली और भलौर में मरम्मत कार्य के लिए सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। सब स्टेशन 33 केवी मिनी सचिवालय के 11 केवी पालिका बाजार फीडर पर 11 केवी पालिका बाजार में सुबह सात बजे से दस बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed