फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There will also be development in the slums of the city, the government sent the first installment of 10 crores

अब होगा शहर की स्लम बस्तियों में भी विकास, सरकार ने भेजी 10 करोड़ की पहली किश्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
There will also be development in the slums of the city, the government sent the first installment of 10 crores
पानीपत। शहर की करीब 40 स्लम बस्तियों का विकास होगा। इसके लिए सरकार ने निगम की ओर से प्रस्तावित 44 करोड़ की डीपीआर में से 10 करोड़ की पहली किस्त भेज दी है। इस पैसे से शहर की स्लम बस्तियों में विकास कराने की तैयारी है। इसे लेकर निगम के अधिकारी वार्ड वार इन कॉलोनियों का खाका तैयार कर रहे हैं। इसके बाद धरातल पर इन विकास कार्यों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट ली जा रही है। इन विकास कार्यों की लिस्ट बनाकर इस्टीमेट वाइज टेंडर लगाए जाएंगे और विकास को गति दी जाएगी।
विज्ञापन

सोमवार को भी निगम अधिकारियों की टीम वार्डों में बसी स्लम बस्तियों में पहुंचीं, जिसमें पार्षदों को साथ लेकर इन बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का आकलन तैयार किया गया। योजना के अनुरूप विकास कार्य करवाने को लेकर वार्ड नंबर 10 में पहुंची निगम टीम ने चांदनी बाग एरिया की दो गलियों, सनौली रोड स्थित चंदन नगर, गंगापुरी रोड का कुछ एरिया, संजय चौक के पास ढेहा बस्ती में विकास कार्यों की फिजिबिलिटी चेक की। इस दौरान निगम टीम में जेई अजय छौक्कर के साथ पार्षद रविंद्र भाटिया भी मौजूद रहे। इससे पहले निगम की टीम वार्ड नंबर 18 के तहत आने वाली कई स्लम बस्तियों में भी फिजिबिलिटी रिपोर्ट चेक कर चुकी है। वहीं, वार्ड नंबर 17 और 19 समेत कई अन्य वार्डों की स्लम एरिया बस्तियों का भी सर्वे किया जाएगा।
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से भेजी गई इस ग्रांट से इन बस्तियों में केवल सड़क, पानी, सीवर और निकासी पर काम होगा। इसकी विशेष बात यह है कि सर्वप्रथम उन बस्तियों को चिह्नित किया जाएगा, जहां विकास की ज्यादा जरूरत है। किसी बस्ती में विकास का पहिया तब तक चलेगा, जब तक यह चारों सुविधाएं बस्तिवासियों को न मिल जाएं। यानी जिस बस्ती में काम शुरू होगा, उसे पूरी तरह विकसित करने के बाद ही दूसरी बस्ती का काम शुरू होगा। सरकार की ओर से कुल बजट का करीब 25 प्रतिशत भेजी गई ग्रांट को खर्च करने के बाद शेष ग्रांट मिलेगी। इससे बाकी बस्तियों के विकास पर खर्च किया जाएगा। इनके अलावा स्ट्रीट लाइट का इंतजाम भी निगम की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में करीब 40 स्लम एरिया की बस्तियां हैं। इनके लिए सरकार के पास करीब 44 करोड़ रुपये की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाकर भेजी जा चुकी है। इनमें से सरकार ने पहली किस्त के तौर पर 10 करोड़ रुपये निगम को भेज दिए हैं। यह पैसा केवल इन्हीं बस्तियों के काम के लिए है। इसे किसी और काम में खर्च नहीं किया जाएगा। दूसरा निगम की पिछले साढ़े तीन साल से चल रही टर्म में पहली बार सरकार से इन बस्तियों के लिए पैसा मिला है।

स्लम एरिया में भी होगा विकास : निगम
सरकार ने स्लम एरिया की बस्तियों में विकास के लिए 10 करोड़ की ग्रांट दी है। इस पैसे से इन बस्तियों में सीवर, पानी, सड़क और निकासी के विकास कार्य होंगे। इसके लिए वार्डवार और बस्ती वाइज सर्वे कर विकास कार्यों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके बाद टेंडर लगाकर इनमें विकास कार्य करवाए जाएंगे। सबसे पहले वहां काम होगा, जहां काम की सबसे ज्यादा जरूरत है।
- प्रदीप कल्याण, एक्सईएन, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed