फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There was some increase in wheat lifting, 68 percent lifted

Panipat News: गेहूं के उठान में आई कुछ तेजी, 68 प्रतिशत उठाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
There was some increase in wheat lifting, 68 percent lifted
पानीपत। जिले में गेहूं की आवक कुछ कम हुई है। इसके साथ खरीद भी इतनी नहीं हो पाई। जबकि मंडियों से उठान तेज किया गया है। एजेंसियों ने मंडियों से करीब 68 प्रतिशत गेहूं का उठान कर लिया है। अधिकारियों ने एक या दो दिन में मंडियों को खाली करने का दावा किया है।
विज्ञापन

जिले की मंडियों में रविवार तक 277486 एमटी गेहूं की आवक हुई। इसमें से 275140 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। सरकारी एजेंसियों ने 250524 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की। इसमें से 169427 एमटी गेहूं का उठान किया है। यह 68 प्रतिशत है। मंडियों में अब जगह मिलने लगी है। वहीं आवक भी कम हुई है। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान धर्मबीर मलिक ने बताया कि अब मंडी में गेहूं की आवक कुछ कम हुई है। खेतों में गेहूं कटाई का काम भी अधिकतर पूरा हो गया है। अब मंडियों में इक्का दुक्का किसान गेहूं लेकर पहुंच रहा है। इसकी खरीद साथ के साथ की जा रही है। रविवार होने के चलते भी गेहूं की आवक कुछ कम हुई है। इसराना निवासी किसान कृष्ण और राजेश ने बताया कि गेहूं कटाई का कार्य लगभग पूरा हो गया है। इस बार गेहूं की अधिकतर कटाई कंबाइन से की गई है। ऐसे में सीजन जल्द निपट गया है।
विज्ञापन

----------

एजेंसी का नाम खरीद उठान प्रतिशत

फूड 36436 20646 57

हैफेड 108558 79493 73
एफसीआई 4353 2259 52

एचडब्ल्यूसी 101177 67029 66
कुल 250524 169427 68

नोट : मात्रा मीट्रिक टन में है।



वर्जन :

मंडियों में गेहूं की आवक कुछ कम हुई है। इसकी खरीद साथ की जा रही है। गेहूं उठान भी तेज कर दिया है। रविवार तक 68 प्रतिशत गेहूं का उठान कर लिया गया है।
आदित्य कौशिक, नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed