{"_id":"634dc964a79dc10f740c6611","slug":"there-was-a-stir-due-to-the-information-about-the-bomb-at-the-bus-stand-the-bomb-and-dog-squad-checked-the-base-after-sealing-it-panipat-news-knl124804372","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, अड्डे को सील कर बम और डॉग स्क्वायड ने जांचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर बम होने की सूचना से मचा हड़कंप, अड्डे को सील कर बम और डॉग स्क्वायड ने जांचा
विज्ञापन
पानीपत। पुलिस कंट्रोल रूम में रात 1:30 बजे बस स्टैंड पर बम रखा होने की सूचना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय पुलिस फोर्स के साथ बस स्टैंड पर पहुंचे और पूरे एरिया को खाली कराकर सील कर दिया। उसके बाद मधुबन से डॉग स्क्वायड और बम निरोधक टीम को बुलाया गया। सर्चिंग अभियान चलाया गया, लेकिन कुछ नहीं मिला। पुलिस ने सूचना देने वाले नंबर की लोकेशन ट्रेस की और युवक को गिरफ्तार किया। वह एल्डिको का सिक्योरिटी गार्ड निकला, वह नशे में धुत था, उसने नशे की हालत में यह सूचना दी। पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
शहर थाना में तैनात एएसआई परमिंदर ने शिकायत में बताया कि 16 अक्टूबर की रात कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि बस स्टैंड पानीपत में बम रखा हुआ है। जिस सूचना पर सिक्योरिटी ब्रांच इंचार्ज से संपर्क कर सूचना दी और मधुबन की बम निरोधक दस्ता टीम और डॉग स्क्वायड टीम से संपर्क कर पानीपत बुलाया गया। वह अपनी टीम के साथ बस स्टैंड पर पहुंचे और जानमाल की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए बस स्टैंड को खाली कराया गया। सवारियों और रोडवेज विभाग के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाकर क्षेत्र को सील किया गया। इसी बीच बीडीडीएस एएसआई सुशील कुमार, डॉग स्क्वायड टीम इंचार्ज एएसआई पंजाब सिंह, हेड कांस्टेबल भोपाल, सीएचसी शमशेर बस स्टैंड पर पहुंचे और सभी बसों ऑफिस बस परिसर एरिया मेन गेट समेत सभी बस स्टैंड के स्थानों को गहनता से चेक किया। डीएसपी मुख्यालय धर्मवीर खर्ब ने बताया कि किसी शरारती तत्व ने सार्वजनिक स्थान पर उपद्रव को फैलाने की नीयत से झूठी अफवाह फैलाने, आम जनता में डर फैला कर लोगों में अफरा-तफरी का माहौल फैलाने, उनकी जान को खतरा पहुंचाने के लिए फर्जी सूचना दी थी।
बॉक्स
सूचना के बाद डीएसपी के साथ तीन थानों की पुलिस पहुंची
सूचना के बाद एसपी शशांक कुमार सावन ने डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब के नेतृत्व में टीम का गठन किया। सूचना के बाद डीएसपी के साथ शहर थाना, सेक्टर 13-17 थाना और तहसील कैंप थाना प्रभारी अपनी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
शेखपुरा का रहने वाला फर्जी सूचना देने वाला आरोपी-
पुलिस को जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने सूचना देने वाले नंबर की लोकेशन ट्रेस की और ट्रेस करते हुए युवक को काबू किया। आरोपी की पहचान शेखपुरा निवासी राजेंद्र के रूप में हुई, वह एल्डिको में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता है। आरोपी ने कहा कि नशे की ओवरडोज होने की वजह से उससे यह गलती हुई है।
बॉक्स
इससे पहले भी दी जा चुकी है बम की सूचना
पानीपत में इससे पहले भी बम की सूचना दी जा चुकी है। जनवरी 2022 में नशे में धुत होकर आरोपी ने गांव सिवाह में बम होने की सूचना दी थी, उस समय करनाल रेंज आईजी समेत पानीपत पुलिस ने पूरे क्षेत्र की तलाश की लेकिन कुछ न मिलने पर फर्जी सूचना देने वाले को लोकेशन के आधार पर काबू किया गया। वह गांव सिवाह का ही युवक निकला।
वर्जन
आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल- डीएसपी
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 182, 268, 505, 506 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है, आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उनकी समाज के अन्य लोगों के अपील है कि फर्जी सूचना न दें, कोई संदिग्ध वस्तु दिखने पर ही कॉल करें।
- धर्मबीर खर्ब, डीएसपी मुख्यालय, पानीपत।