फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There was a jam for hours due to sack falling from tractor-trolley

Panipat News: ट्रैक्टर-ट्राली से बोरी गिरने से घंटों लगा जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
There was a jam for hours due to sack falling from tractor-trolley
पानीपत। सनौली रोड पर विकास अस्पताल के पास ट्रैक्टर-ट्राली से तूड़ी की बोरी गिरने से कई घंटे तक रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। यह घटना सुबह करीब साढे नौ बजे की है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि उक्त ट्रैक्टर-ट्राली तूड़ी भरकर सनौली रोड पर यूपी की तरफ जा रहा था। रास्ते में विकास अस्पताल के पास अचानक तूड़ी की बोरी ट्राली से गिरने लगी। इस संबंध में राहगीरों ने ट्रैक्टर चालक को बताया तो उसने ट्रैक्टर को रोका। जिसके बाद पीछे से आ रहे वाहनों का लंबा जाम लग गया। जिसको देखकर वाहनों को एक ही साइड में चलने के निर्देश दिए गए। जिसमें कई घंटों तक रोड पर लंबा जाम लगा रहा। इससे राहगीर और वाहन कई घंटों तक जाम में फंसे रहे। कई घंटों के बाद तूड़ी को समेटकर वापस रखा गया। जिसके बाद दोनों साइडकी रोड को चालू किया गया। जिससे लोगों को जाम से निजात मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed