फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There was a fight between two parties over the dispute of the plot in Kiwana village

Panipat News: किवाना गांव में प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, दो भाई घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
There was a fight between two parties over the dispute of the plot in Kiwana village
समालखा। किवाना रोड पर प्लाट के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमे दो भाई घायल हो गए। किवाना निवासी नीरज ने मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नीरज ने बताया कि गांव किवाना निवासी सील्लू के खेतों के अंदर करीब 250 गज का प्लाट मेरी माता बिमला के नाम पर ले रखा है। शनिवार को वह अपने भाई सुमित के साथ प्लाट पर गया था। उसी के गांव के आनंद व विकास भी वहां पहले से ही मौजूद थे। विकास ने भी उसी जगह 250 गज का प्लाट लिया हुआ है जिस पर वह मिट्टी डलवा रहा था। उन्होंने विकास को अपने प्लाट में मिट्टी डालने से मना किया तो उसने हमें धमकी देते हुए कहा कि यह सारा प्लाट उसका है। वहीं पर मौजूद खेत मालिक सील्लू व उसके परिवार वालों ने विकास को टोकते हुए हमारे प्लाट से मिट्टी उठवाने को कहा। इस पर विकास कहने लगा कि पूरा 500 गज प्लाट उसका है। तुम्हारे पास प्लाट के कोई कागजात हैं तो लाकर दिखाएं। जब वह अपने भाई के साथ घर से कागजात लेने के लिए चले तो विकास व आनंद ने अपनी कार से डंडे व बिंडे निकाल दोनों भाइयों के साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से उन्हें छुडवाया। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास व आनंद ने धमकी दी की आज तो गांव वालों ने छुड़वा दिया है, अगर दोबारा प्लाट पर आए तो दोनों भाइयों को जान से मार देंगे। पुलिस ने नीरज के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed