{"_id":"6737da8bd3e75987440d93b7","slug":"there-is-no-lesson-from-the-accident-drivers-are-risking-their-lives-to-save-toll-panipat-news-c-244-1-pnp1001-127479-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हादसे से सबक नहीं, टोल बचाने को चालक जोखिम में डाल रहे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हादसे से सबक नहीं, टोल बचाने को चालक जोखिम में डाल रहे जान
विज्ञापन
जगमहेंद्र सरोहा
पानीपत। नेशनल हाईवे-44 पर लोग हादसों के बाद भी लोग सबक नहीं ले रहे हैं और जान जोखिम में डालकर अपनी गाड़ियों में सफर भर रहे हैं। पुलिस की आंखें हादसे में पांंच लोगों की मौत होने के बाद भी नहीं खुली हैं। जीटी रोड टोल पर यातायात थाना बाबरपुर से करीब 500 मीटर की दूरी पर नियमों की धज्जियां सरेआम उड़ रही हैं। जीटी रोड पर 100 और 120 की गति से आ रहे भारी वाहनों व तेज गाड़ियों के आगे वाहन चालक रॉन्ग साइड में शार्ट कट लेकर दूसरी तरफ जा रहे हैं।
अमर उजाला ने शुक्रवार को नेशनल हाईवे-44 पर स्थित टोल प्लाजा व शहर के अन्य स्थानों पर रॉन्ग साइड में चलने वाले वाहन चालकों की ग्राउंड रिपोर्ट की। टोल प्लाजा पर चंडीगढ़-दिल्ली लेन पर भारी और दूसरे वाहन 100 से 120 की गति चल रहे थे। टोल प्लाजा होने के चलते गति कुछ कम भी की। यहां सेक्टर-18 से वाहन चालक रॉन्ग साइड में अपने दोपहिया व गाड़ियों को उनके आगे से निकलकर दूसरी तरफ जाते रहे। अमर उजाला टीम यहां करीब आधे घंटे तक रही। यहां हर एक मिनट में 10-12 वाहन रॉन्ग साइड में जीटी रोड पार किया। इस तरह के वाहन चालकों की एक तरह से लाइन लगी रही। इसी तरह टोल प्लाजा से आगे शहर में प्रवेश करते समय कुछ वाहन चालक सत्संग भवन रोड से एलिवेटेड हाईवे पर जाने के लिए रॉन्ग साइड में चलते मिलते। यहां भी सुबह से शाम तक रॉन्ग साइड में चलने वाले वाहन चालकों की लाइन लगी रहती है। इससे आगे तहसील कैंप कट से बरसत रोड की तरफ रॉन्ग साइड में वाहन चालक आते रहे। तहसील कैंप कट पर पुलिसकर्मी तैनात करने का भी कोई प्रभाव नजर नहीं आया। इसी तरह एलिवेटेड हाईवे पर खादी आश्रम व मलिक पेट्रोल पंप स्थित कोरिडोर कट पर वाहन चालक रॉन्ग साइड में आते-जाते मिले। हम बता दें कि वीरवार को पानीपत में नेशनल हाईवे-44 पर एक लक एलिवेटेड हाईवे पर रॉन्ग साइड में ट्रक दौड़ा दिया था। आरोपी चालक ने पांच किलोमीटर के दायरे में पांच हादसे किए। इसमें छह लोगों को कुचल दिया। इनमें पांच की मौत हो गई थी।
वर्जन :
पुलिस यातायात नियमों को लेकर गंभीर है। डीएसपी यातायात सुरेश कुमार सैनी को नेशनल एलिवेटेड हाईवे पर हुए हादसे की जांच करने के आदेश दिए हैं। उनसे 10 दिन में इसकी रिपोर्ट मांगी है। रॉन्ग साइड में चलने वाले वाहन चालकों को लेकर सख्ती बरती जाएगी।
विज्ञापन
लाेकेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।