{"_id":"683f660af7507ff31b0569c7","slug":"there-is-a-problem-due-to-lack-of-buses-on-hisar-route-panipat-news-c-244-1-pnp1006-138061-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: हिसार रूट पर बसों की कमी से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: हिसार रूट पर बसों की कमी से परेशानी
विज्ञापन
बस स्टैंड पर बस के इंतजार में बैठे यात्री। संवाद
पानीपत। पानीपत से हिसार के लिए यात्रियों को बसोंं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हिसार के लिए आखिरी बस शाम को पांच बजे आती है। इसके बाद एक भी बस हिसार के लिए उपलब्ध नहीं होने से यात्रियों को अन्य वाहनों पर निर्भर होकर अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचना पड़ रहा है।
पानीपत से हिसार के लिए रोजाना चार बसों को भेजा जाता है। ये रूट पर यात्रियों की संख्या के हिसाब से नाकाफी हैं। इनमें सुबह पहली बस 4:40 बजे भेजी जाती है। यात्रियों के लिए पानीपत से हिसार का किराया 170 रुपये निर्धारित है।
पानीपत से हिसार जाने वाले यात्री सुमेश, लोकेश और सुरेश ने बताया कि वे सुबह ही बस के निर्धारित समय से पहले बस स्टैंड पर पहुंच गए लेकिन यात्रियोंं की संख्या ज्यादा होने के कारण उन्हें बस में खड़े होकर ही यात्रा करनी पड़ी। उन्होंने रोडवेज अधिकारियाें से रूट पर अन्य बसों को चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
रोडवेज डिपो महाप्रबंधक विक्रम कांबोज ने बताया कि पानीपत से हिसार के लिए रोजाना चार बसों को भेजा जाता है। इसमें काफी संख्या में यात्री सवार होकर हिसार पहुंचते हैं। पहली बस को सुबह 4:40 बजे रवाना किया जाता है। इसके एक घंटे बाद दूसरी बस को भेजा जाता है।
इसके अलावा दो बसों को दिन में हिसार के लिए रवाना किया जाता है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होने पर अन्य बसों को रूट पर चलाया जाएगा।