फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There has been no AQI update for four days.

Panipat News: चार दिन से एक्यूआई अपडेट नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
There has been no AQI update for four days.
पानीपत। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) का डाटा चार दिन से अपडेट नहीं है। ऐसे में लोगों को जिला के एक्यूआई के बारे में सरकारी साइट पर पता नहीं चल पा रहा है। इसका बड़ा कारण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा कंपनी को सिस्टम की मेंटेनेंस का चार्ज न देना बताया जा रहा है। कंपनी को करीब 18 करोड़ रुपये की पेमेंट न होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

जानकारों की माने तो पानीपत समेत प्रदेश के 18 शहरों में एक्यूआई अपडेट नहीं हो पा रहा है। इन सबके बीच दिल्ली एनसीआर में ग्रैप-4 में नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शनिवार को छुट्टी के दिन उद्योगों की चिमनियां खुलकर चली। वहीं निर्माण कार्यों पर रोक नहीं लग पाई है। अधिकारियों ने इसका कारण तकनीकी खामी बताया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से सेक्टर-18 में एक्यूआई मॉनिटरिंग सिस्टम लगा रखा है। जिला सचिवालय स्थित मॉनिटरिंग सिस्टम इस सीजन में चालू ही नहीं हो पाया है। यह 18 दिसंबर से बंद है। यहां 17 दिसंबर को एक्यूआई अपडेट किया गया था। इससे पहले 16 दिसंबर को भी सिस्टम बंद था। 17 दिसंबर को एक्यूआई 297 दर्ज किया गया था। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि एक्यूआई मॉनिटरिंग सिस्टम तकनीकी खराबी के चलते बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed