फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   There has been a reduction in stubble burning due to awareness among farmers

किसानों में जागरुकता से पराली जलाने में आई कमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
There has been a reduction in stubble burning due to awareness among farmers
कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा में कृषि विज्ञान केंद्र पानीपत का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया, इस मौके कि? - फोटो : Panipat
पानीपत। कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा में कृषि विज्ञान केंद्र पानीपत का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पानीपत जिले के विभिन्न गावों के 125 किसानों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य शीर्षक जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान, जय अनुसंधान रहा। इस मौके पर केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डॉ. राजबीर गर्ग ने बताया कि किसानों में जागरुकता के चलते पराली जलाने के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र की मुख्य गतिविधियों पर चर्चा करते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने फसल अवशेष प्रबंधन पर वर्ष 2012-13 में ही कार्य करना शुरू कर दिया था। इसके परिणाम स्वरूप पराली जलाने के मामले कम हुए हैं। इसके अतिरिक्त कृषि विज्ञान केंद्र महिला उत्थान के लिए भी सराहनीय कार्य रहा है। डॉ. गर्ग ने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र समय-समय पर किसानों की आवश्यकता अनुसार फसल अवशेष प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण, कीडे़ व बीमारियों की रोकथाम व फसलों में एकीकृत पोषण प्रबंधन इत्यादि शोध कार्य भी करता रहा है।
विज्ञापन

आर्थिक सशक्तीकरण में आगे आई महिलाएं
डॉ. गर्ग ने बताया कि हर वर्ष केंद्र की ओर से महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा डेयरी फार्मिंग, मशरूम उत्पादन, फल व सब्जी परीक्षण, मधुमक्खी पालन, वर्मी कंपोस्ट इत्यादि विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कुछ महिलाओं ने इन कार्यों को आगे बढ़ाया है और अपनी आजीविका के साधनों में वृद्धि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीज उत्पादन में भी अग्रणी भूमिका
कृषि विज्ञान केंद्र की बीज उत्पादन में भी अग्रणी भूमिका रही है। केंद्र की स्थापना से लेकर अब तक तक धान व गेहूं का लगभग 10000 क्विंटल बीज उत्पादन कर चुका है। इस अवसर पर डॉ. सतपाल सिंह ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मेरा पानी मेरी विरासत, मेरी फसल मेरा ब्योरा आदि स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

मिट्टी में जैविक कार्बन की मात्रा काफी कम
डॉ. सतपाल ने बताया कि हमारी मिट्टी में इस समय जैविक कार्बन की मात्रा काफी कम है जिसके कारण मृदा के स्वास्थ्य व उत्पादन क्षमता में गिरावट आई है। यह समय की मांग है कि हम मिट्टी में फसल अवशेषों को जलाने की बजाए उसका प्रबंधन करें। मिट्टी की जांच के आधार पर ही पोषक तत्वों का प्रयोग करें। कार्यक्रम के अंत में उन्होने सभी किसानों का कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद किया।
----

कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा में कृषि विज्ञान केंद्र पानीपत का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया, इस मौके पर

कृषि विज्ञान केंद्र ऊझा में कृषि विज्ञान केंद्र पानीपत का 28वां स्थापना दिवस मनाया गया, इस मौके पर - फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed