{"_id":"58e3e57a4f1c1b41485b443e","slug":"theka-lady-box-out-throw","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके पर महिलाओं का धावा, पेटियां बाहर फेंकी, लोग लूट ले गए 70 पेटी शराब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके पर महिलाओं का धावा, पेटियां बाहर फेंकी, लोग लूट ले गए 70 पेटी शराब
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Tue, 04 Apr 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
पानीपत
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। बतरा कॉलोनी में शराब के ठेके पर महिलाओं ने हल्ला बोल दिया। उन्होंने ठेके अंदर रखी पेटियां बाहर फेंक दीं और शटर तोड़ दिया। इस दौरान कुछ लोग शराब की पेटियां उठाकर भाग गए। कई घंटे तक चले हंगामे के दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंचे थाना माडल टाउन प्रभारी ने लोगों को समझाकर शांत किया। इस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी ले लिया। बाद में समझौता होने पर सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया। बतरा कॉलोनी के ठेके पर तीन दिन पूर्व भी विवाद हुआ था।
बतरा कॉलोनी के ठेके पर मंगलवार दोपहर को दर्जनों महिलाएं और लोग पहुंच गए। सभी ने वहां विरोध जताना शुरू कर दिया। इस बीच कुछ लोगों ने महिलाओं को आगे करते हुए ठेके के अंदर रखीं शराब की पेटियों और बोतलों को बाहर फेंकना शुरू कर दिया। कुछ लोग तो मौके से पेटियां उठाकर ले गए। इस तरह से बतरा कॉलोनी में कई घंटे तक हंगामा चला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर थाना माडल टाउन पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराने के लिए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। साथ ही ठेकेदार और कॉलोनीवासी दोनों पक्षों को थाना माडल टाउन बुला लिया गया। थाने में ठेकेदार सुच्चा सिंह ने आरोप लगाया कि उसके ठेके के अंदर से 70 के करीब शराब की पेटियां बाहर फेंकी गई हैं। इन्हेें लोग लूट ले गए। थाने में भी दोनों पक्षों में बहस हो गई। थाना माडल टाउन के प्रभारी अमित कुमार ने दोनों पक्षों को समझाया। दोपहर बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बताने योग्य है कि बतरा कॉलोनी में शराब के ठेके को खोलने पर तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। उस दौरान लोगों की मांग के चलते ठेके को दूसरी दुकानों में शिफ्ट कर दिया था।
बतरा कॉलोनी में शराब के ठेके पर हंगामे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर आक्रोशित महिलाओं और अन्य लोगों को समझाकर शांत किया गया है। विरोध जता रहे कुछ लोगों को थाने में बुलाया था। यहां पर ठेकेदार और अन्य लोगों में सहमति बन गई है। यदि कोई शिकायत देता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अमित कुमार, प्रभारी, थाना माडल टाउन पानीपत।