{"_id":"64d2a432407fc69caa061caa","slug":"theft-used-to-open-the-locks-of-the-vehicles-with-the-master-key-panipat-news-c-244-1-sknl1015-3881-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मास्टर चाबी से गाड़ियों के लॉक खोल करते थे चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मास्टर चाबी से गाड़ियों के लॉक खोल करते थे चोरी
Wed, 09 Aug 2023 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Wed, 09 Aug 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट टीम की ओर से दबोचे गए वाहन चोरी करने वाले अंतरराज्यीय चोर गिरोह के शातिरों ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं। आरोपी मास्टर चाबी से गाड़ियों का लॉक खोलकर चोरी करते थे। उसके बाद लिंक रास्तों का प्रयोग कर बहादुरगढ़ में कबाड़ी को 40 से 50 हजार में बेच देते थे। कबाड़ी उन्हें पार्ट्स बनाकर आगे बेचता था। पुलिस ने भारी मात्रा में पार्ट्स बरामद कर मंलवार को आरोपियों को जेल भेज दिया है।
एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि वीरवार को पुलिस ने प्रवीन निवासी सिसाना, राहुल निवासी खरखोदा व देवेंद्र उर्फ गोली निवासी सिसाना सोनीपत को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर आरोपी कबाड़ी रवनीक उर्फ एक्कम निवासी सुभाष नगर दिल्ली को गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि गिरोह का सरगना आरोपी प्रवीन है।
कबाड़ी रवनीक चोरी की गाड़ियों को खरीद कर गुरुग्राम के बजगेड़ा में गाड़ी को कटवाकर दिल्ली मायापुरी में उनके अलग-अलग दुकानों पर पार्ट्स बेच देता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4500 रुपये व एक बाइक बरामद कर देवेंद्र व राहुल को जेल भेज दिया था, रवनीक और प्रवीन को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस रिमांड के दौरान गुरुग्राम के बजगेड़ा में आरोपी कबाड़ी रवनीक के गोदाम से चोरी की गाड़ियों के पांच इंजन, 16 टायर, 11 सीट, 9 खिड़की, 3 स्टेयरिंग, 1 बोनट, 3 रेडियेटर, 4 घूरी बरामद की। एएसपी बताया कि आरोपी प्रवीन व राहुल का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सोनीपत, पानीपत, रोहतक व भिवानी में आठ मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी करीब एक साल पहले सोनीपत जेल से बेल पर बाहर आए थे।
इन मामलों का खुलासा हुआ
आरोपियोें ने 19 जुलाई की रात गांव डाहर में घर के बाहर से एक इको गाड़ी चोरी। दो जुलाई की रात गांव सुताना में घर के बाहर से एक इक्को गाड़ी चोरी। 16 जुलाई की रात गंगाराम कॉलोनी में घर के बाहर से एक इको गाड़ी चोरी की। करीब ढाई मीन पहले दिल्ली बवाना के विजय नगर से एक इक्को गाड़ी चोरी की। दो माह पहले दिल्ली के गांव टिकरी कला से एक इको गाड़ी चोरी की। ढाई माह पहले दिल्ली बवाना के विजय नगर से एक इको गाड़ी, 20 दिन पहले बवाना, दिल्ली में राजीव गांधी स्टेडियम के पास से एक सेंट्रो कार चोरी की। वहीं 12 दिन पहले रोहतक के गांव अटायल के पास से एक इको गाड़ी और एक माह पहले जिला झज्जर के गांव आसोदा से एक पिकअप गाड़ी चोरी की।