फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Theft of two lakh rupees by breaking the chain of dairy

Panipat News: डेयरी का गल्ला तोड़ दो लाख रुपये की चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:53 AM IST
विज्ञापन
Theft of two lakh rupees by breaking the chain of dairy
पानीपत। चोरों ने सनौली रोड पर एक डेयरी के शटर को उखाड़कर गल्ले से दो लाख रुपये चोरी कर लिए। दुकानदार को घटना के बारे में मंगलवार सुबह पता चला। दुकानदार ने इसकी शिकायत चांदनी बाग पुलिस थाना में दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

धूप सिंह नगर निवासी टोनू गोयल ने बताया कि उसकी सनौली रोड पर गोयल डेयरी के नाम से दुकान है। वह सोमवार शाम साढ़े सात बजे दुकान बंद कर घर चला गया था। वह मंगलवार सुबह सात बजे दुकान पर आया तो उसे दुकान का शटर खुला मिला। जांच करने पर डेयरी के गल्ले से उसे दो लाख रुपये चोरी मिले। उसने यह पैसे कंपनी को देने के लिए रखे थे। उसने इसकी सूचना चांदनी बाग थाना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना पर मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। आसपास दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed