फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Theft incidents increasing in the city, many incidents in a day

पानीपत: शहर में बढ़ रही चोरी की वारदातें, एक दिन में कई चोरी कर रहे चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Theft incidents increasing in the city, many incidents in a day
पानीपत। पानीपत में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक दिन में करीब आधा दर्जन घटनाएं हो रही हैं। सेक्टर-11 में मोची की ब्लेड से जेब काटकर आरोपी 17 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। वहीं एक मकान से 14 हजार कीमत की साइकिल चोरी हो गई। इसके अलावा फैक्टरी से 20 हजार रुपये, जेवरात और अन्य सामान चोरी हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

खटीक बस्ती निवासी जयपाल ने बताया कि वह सेक्टर-11 में मोची का काम करता है। 12 अगस्त को वह घर से बैंक में रुपये जमा कराने के 17 हजार रुपये लेकर आया था। वह अपनी दुकान पर आराम कर रहा था। इसी बीच एक आरोपी ब्लेड से जेब काटकर 17 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। उसे होश आया तो जेब से रुपये चोरी मिले। इसके बाद उसने चांदनीबाग थाने की पुलिस को शिकायत दी, जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-12 निवासी हरदीप सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को शाम सात बजे फायर हिट कंपनी की साइकिल चोरी हो गई, जिसकी कीमत करीब 14 हजार रुपये थी। उन्होंने कई जगह तलाश की, लेकिन साइकिल का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने चांदनीबाग थाने की पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू खादी कॉलोनी निवासी आनंद जैन ने बताया कि उसकी राम स्वरूप चौक के पास श्रीगौतम स्पिनर्स के नाम से फैक्टरी है। 19 अगस्त को वह फैक्टरी बंद कर घर चला गया था। देर रात अज्ञात आरोपी 20 हजार रुपये नकदी, लैपटॉप समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। वह सुबह फैक्टरी पहुंचा तो चोरी का खुलासा हुआ। आरोपी चौकीदार के कमरे से भी सोने की बालियां, फोन और नकदी चोरी कर ले गए। फैक्टरी मालिक की शिकायत पर पुराना औद्योगिक थाने की पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

घरौंडा के रेलवे रोड निवासी राजेश बंसल ने बताया कि उसने गांव भैंसवाल में कुटानी रोड पर वेस्ट का गोदाम है। 17 अगस्त की रात अज्ञात आरोपी गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर घुसा और बैटरी, एलईडी, म्यूजिक सिस्टम, इलेक्ट्रानिक सामान और पांच हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया। तबीयत खराब होने के लिए वह इलाज कराने बाहर गया था, वह अब लौटा तो चोरी का खुलासा हुआ। तहसील कैंप थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed