{"_id":"692dfb04fb604cd7290773b0","slug":"the-youth-who-came-for-medical-examination-returned-disappointed-due-to-lack-of-registration-panipat-news-c-244-1-pnp1007-148034-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पंजीकरण न होने से मेडिकल के लिए आए युवा मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पंजीकरण न होने से मेडिकल के लिए आए युवा मायूस लौटे
Tue, 02 Dec 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
पंजीकरण करवाने के लिए लाइन में लगे मरीज। संवाद
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को युवाओं को ड्राइविंग, गन व अन्य लाइसेंस के लिए स्वास्थ्य जांच प्रमाणपत्र बनवाने में परेशानी हुई। पंजीकरण न होने से कुछ युवाओं को बिना प्रमाणपत्र बनवाए लौटना पड़ा। अब उन्हें दोबारा अस्पताल आना पड़ेगा। सोमवार को ओपीडी लगभग 1500 रही। इसमें खांसी-जुकाम और वायरल के मरीज ज्यादा रहे।
सर्दी बढ़ने के साथ अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। जिला नागरिक अस्पताल में एक दिन की ओपीडी 1500 के आस-पास रहने लगी है। रविवार को ओपीडी बंद होने से सोमवार को मरीजों की लाइन सुबह से शुरू हो गई जो दोपहर तीन बजे तक चली। इसमें ज्यादातर युवा स्वास्थ्य प्रमाणपत्र बनवाने वाले रहे। जिन्हें जांच के लिए बार-बार चिकित्सकों को कक्ष के चक्कर काटने पड़े।
भीड़ बढ़ने से कुछ युवाओं को बिना प्रमाणपत्र बनवाए लौटना पड़ा। समालखा से पहुंचे अमित ने बताया कि वह ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए दोपहर एक बजे अस्पताल पहुंच गया था लेकिन भीड़ के कारण एक घंटे तक लाइन में लगा रहा। उसके बाद पंजीकरण न होने से उसे बिना जांच व प्रमाणपत्र के लौटना पड़ा। पंजीकरण करने वालों ने कहा कि आगे से ही दिक्कत है। वहीं सर्दी बढ़ने से अस्पताल में खांसी-जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। अस्पताल में ज्यादातर मरीज फिजिशियन के पास पहुंच रहे हैं। फिजिशियन ने बताया कि मौसम बदलने से मरीजों की संख्या बढ़ी है।
विज्ञापन
अस्पताल में आने वाले युवाओं के लाइसेंस बनवाए जाते हैं उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी दी जाती है।
- डॉ. विजय मलिक, सीएमओ