फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The youth of the district performed brilliantly

Panipat News: जिले के युवाओं ने किया शानदार प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
The youth of the district performed brilliantly
पानीपत। राज्य युवा महोत्सव के कहानी लेखन में पानीपत का नीतिश अव्वल रहा। यह प्रतियोगिता युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से पलवल में आयोजित की गई। जिसका रविवार को शानदार समापन हुआ।
विज्ञापन

महोत्सव के समापन पर कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। पलवल के विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में संपन्न हुए तीन दिवसीय राज्य युवा महोत्सव में जिले के करीब 50 प्रतिभागियों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और अलग-अलग विधाओं में पांच पदक हासिल किए। इनमें कहानी लेखन में आर्य पीजी महाविद्यालय के छात्र नीतिश ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं राजकीय आईटीआई के छात्र अंकित ने विज्ञान की तापीय घटना विषय पर दी प्रस्तुति पर दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महोत्सव के तीसरे दिन भी पानीपत के युवाओं ने अपने कौशल का शानदार प्रदर्शन किया और सबकी वाहवाही लूटी। वहीं, विभिन्न जिलों की टीमों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पानीपत की टीमों द्वारा गैर प्रतिस्पर्धी समूह, लोक नृत्य, लोकगीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी आदि आदि विधाओं में अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य युवा महोत्सव में पानीपत से जिला स्तरीय युवा महोत्सव की विजेता टीमों के करीब 50 प्रतिभागियों सहित जिला युवा संयोजन अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार, आईटीआई सुपरिटेंडेंट राजेंद्र सिंह तथा वर्ग अनुदेशक रविंद्र कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed