फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man was stabbed to death

Panipat News: युवक को चाकू मारकर किया अधमरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
The young man was stabbed to death
सनौली। गढ़ी बेसिक गांव में बकरीद पर कुर्बानी के समय एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर अधमरा कर दिया गया। इस मामले में झगड़ा कुर्बानी के चाकू के लिए हुआ था। पीड़ित कुर्बानी देने के लिए नया चाकू लेकर गया था। दूसरे पक्ष ने वहीं चाकू मांगा था। इस पर उनमें झगड़ा हो गया। ऐसे में गांव में काफी देर तक तनाव की स्थिति बनी रही। सनौली थाना की पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है।
विज्ञापन

गढ़ी बेसिक गांव के मुकीम ने थाना सनौली थाना पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि बकरीद पर बकरे की कुर्बानी देने शनिवार को वह, आशु व उसका चचेरा भाई मुर्सलीन गयूर निवासी गांव गढ़ी बेसिक घर गए थे। वहीं गढ़ी बेसिक गांव के जुबेर, नाजीम, सावेज व नाजीम का जीजा भी बकरे की कुर्बानी देने आए हुए थे। वह बकरे की कुर्बानी करने के लिए घर से बनवाया छुरा लेकर गया था। जुबेर कुर्बानी के लिए लाया गया छुरा ले गया था और जब उसने जुबेर से अपना छुरा वापस मांगा तो उसे गाली गलौज करने लगा। उसने जुबेर को गाली देने से मना किया तो जुबेर अपने हाथ में लिए हुए कुर्बानी के छुरे से उसके सिर पर वार किया। जिससे वह जमीन पर गिर गया। नाजीम ने उसके पेट में दाई तरफ छुरे से वार किया। सावेज ने छुरे की छाती पर दाई तरफ वार किया। उसको जान से मारने की धमकी देने लगे। उसके भाई आशू व मुर्सलीन ने उसे बड़ी मुश्किल से बचाया। मुर्सलीन ने उसके भाई खालिद को फोन पर मामले की जानकारी दी। वह उसे अधमरा हालत में लोगों की मदद से उसे शहर के एक अस्पताल में ले गया। उसने आरोप लगाया कि उक्त हमलावरों ने उसे व उसकी भाई को जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


वर्जन :
गढ़ी बेसिक गांव एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार, प्रभारी, थाना सनौली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed