फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The young man committed suicide by jumping in front of the train

Panipat News: युवक ने ट्रेन के आगे कूद दी जान, सोशल मीडिया पर वीडियो डाल पिता, पत्नी और किरायेदार महिला पर लगाए आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 03:39 AM IST
विज्ञापन
The young man committed suicide by jumping in front of the train
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। सनौली कलां गांव के एक युवक ने वीरवार सुबह सेक्टर 6 के पास जन शताब्दी ट्रेन के आगे आकर कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक शैंकी त्यागी ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। जिसमें वह सल्फास खाकर आत्महत्या करने की बात कह रहा है और अपनी मौत का जिम्मेवार अपने पिता, पत्नी गोल्डी व किरायेदार महिला निशा को बता रहा है। माना जा रहा है कि युवक को सल्फास नहीं मिला तो उसने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
जीआरपी को वीरवार सुबह सेक्टर-छह के पीछे सिद्धार्थ नगर के नजदीक एक युवक का शव मिला। जीआरपी ने शव की शिनाख्त सनौली कलां गांव के शैंकी (32) के रूप में की। वह हाल सनौली खुर्द अड्डे पर रहता था। जीआरपी ने शव को शवगृह में रखवा दिया और परिजनों के बयान दर्ज किए। वहीं जीआरपी के सामने शैंकी का 33 सेकेंड एक वीडियो सामने आया है। उसने वीडियो में अपने पिता, पत्नी और किरायेदार एक महिला पर आरोप लगा रहा है। वहीं परिजनों ने बताया कि शैंकी पिछले दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शैंकी के दो बच्चे हैं। उनकी मां का पहले निधन हो चुका है। जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वर्जन
एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों के अनुसार वह मानिसक रूप से परेशान था। जीआरपी वीडियो के आधार जांच करेगी। इसमें किसी के तथ्य मिलते हैं तो आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल, प्रभारी, जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed