{"_id":"68a1242588652db6300c1d19","slug":"the-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-after-a-quarrel-with-his-wife-and-mother-panipat-news-c-244-1-pnp1012-142061-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: युवक ने पत्नी और मां से झगड़े के बाद फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: युवक ने पत्नी और मां से झगड़े के बाद फंदा लगाकर दी जान
Sun, 17 Aug 2025 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Sun, 17 Aug 2025 06:06 AM IST
विज्ञापन
इसराना। इसराना खंड के भाऊपुर गांव में एक युवक ने प्रेम विवाह के छह माह बाद पत्नी व मां के साथ झगड़ा करने के बाद वीरवार रात को कमरे में रस्सी से फंदा लगा अपनी जान दे दी। मृतक मूल रूप से सोनीपत जिले के मेहंदीपुर गांव का रहने वाला था और पानीपत की एक फैक्टरी में काम करता था। वह वीरवार को फैक्टरी में वेतन लेने के लिए गया था। रात को शराब के नशे में पहुंचकर उसने मां और पत्नी के साथ झगड़ा किया और इसके बाद फंदा लगा लिया।
संदीप ने बताया कि उनका साला अजय भाऊपुर गांव में किराये के मकान पर रहता था। उसने करीब छह माह पहले ही एक युवती से प्रेम विवाह किया था। वीरवार को वह फैक्टरी से वेतन लेने के लिए गया था। रात को करीब डेढ़ बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचा। आते ही मां और पत्नी के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया था। इस दौरान उनका बाहर भी किसी से झगड़ा हुआ था। अजय ने नशे में कहा था कि किसी ने उसके पैसे और मोबाइल फोन छीन लिया हैं। इसके बाद वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। पत्नी और मां अलग कमरे में सो गई। परिजन शुक्रवार सुबह सोकर उठे तो अजय का शव फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसराना थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इसराना थाना प्रभारी महीपाल सिंह ने बताया कि अजय का किसी ने बाहर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने पत्नी और मां के साथ झगड़ा कर फंदा लगा लिया था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। ब्यूरो
-- --