फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The work of filling the foundation of the city's most expensive plotting stopped, the silence of the officials was not broken

Panipat News: शहर की सबसे महंगी प्लॉटिंग की नींव भरने का काम बंद, अधिकारियों की नहीं टूटी चुप्पी

Fri, 05 May 2023 02:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Fri, 05 May 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
The work of filling the foundation of the city's most expensive plotting stopped, the silence of the officials was not broken

विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन में शहर की सबसे महंगी बताई जाने वाली जमीन में हो रही प्लाटिंग का काम थम गया है। इसकी नींव भरने का काम रोक दिया गया है। वहीं, निगम अधिकारियों ने पूरे मामले से पल्ला झाड़ता हुए चुप्पी साध ली है। निगम अधिकारियों में नेता का डर स्पष्ट तौर पर झलक रहा है। हैरानी की बात ये है कि निगम टीम ने बुधवार को मॉडल टाउन में बिना परमिशन निर्माणाधीन इमारतों का दौरा भी किया, लेकिन इस जमीन पर किसी के खड़े होने तक की हिम्मत नहीं हुई। इसके अलावा निगम की ओर से शहर में अवैध निर्माणों को सील और ध्वस्त करने के नोटिस तक बांटे, लेकिन इस जमीन पर किसी प्रकार का न नोटिस दिया गया और न पूछताछ की गई।
निगम की ओर से हाल फिलहाल में करीब 30 से 40 निर्माणाधीन इमारतों को सीलिंग का नोटिस दिया गया है। कई जगह अवैध निर्माणों पर निगम का जेसीबी भी चल चुका है, लेकिन अधिकारियों में नेता का खौफ भी नजर आ रहा है। एक ओर इस बारे में शहर के नेता कुछ भी बोलने से बच रहे हैं तो दूसरी ओर निगम अधिकारियों ने भी इस पर चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

कार्यालय में नहीं मिले अधिकारी :
नगर निगम आयुक्त अवकाश पर हैं और उनकी गैरहाजिरी में ज्यादातर निगम अधिकारी भी अपने कार्यालयों में नहीं मिले। कर्मचारी स्टाफ ने बताया कि कोई अधिकारी बैठक में गया है तो कोई निगम में आया ही नहीं। ज्यादातर अधिकारियों ने फोन तक बंद कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed