फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The work of filling erosion has not started in three villages, farmers are worried

Panipat News: तीन गांवों में नहीं शुरू हुआ कटाव भरने का काम किसान परेशान

Sat, 13 Sep 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 13 Sep 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
The work of filling erosion has not started in three villages, farmers are worried
यमुना के बहाव के कारण जमीन का हो रहा कटाव। संवाद - फोटो : संभल में औद्योगिक गलियारे की जमीन।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। यमुना का जलस्तर कम होने के बाद सिंचाई विभाग कटाव भरने में किसानों की मदद नहीं कर रहा है। ऐसे में नवादा-आर, पत्थरगढ़ व खोजकीपुर तीनों में से कहीं भी कटाव बंद करने का काम नहीं किया जा रहा है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

यमुना में शुक्रवार को जलस्तर कुछ कम हुआ। इसमें 228.60 मीटर पर आ गया है। ऐसे में नवादा-आर, पत्थरगढ़ और खोजकीपुर गांव में जमीन का कटाव लगातार हाे रहा है। इसके साथ सिंचाई विभाग भी यमुना से लौट गया है। किसान हरजीत, वाशिद और नदीम ने बताया कि यमुना का पानी कम होने पर कटाव बढ़ रहा है। पत्थरगढ़, नवादा-आर और खोजकीपुर गांव में कटाव लगातार बढ़ रहा है। उनके खेतों में खड़े पाॅपुलर के पेड़ भी यमुना में बह गए हैं। सिंचाई विभाग कटाव बंद करने का काम शुरू नहीं कर रहा है। वे अधिकारियों को कई बार मिल चुके हैं। अधिकारी यमुना में फिलहाल कोई खतरा न होने की बात कहकर टाल देते हैं। इन सबके चलते उनके खेत कटकर यमुना में चले गए हैं। इससे किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। जमीन में अब भी कटाव हो रहा है। सिंचाई विभाग जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन


यमुना का जलस्तर कम हो रहा है। अभी खतरे की कोई बात नहीं है। फिलहाल कटाव बंद करने का काम बंद है। विभाग समय रहते बाढ़ प्रबंधन के कार्य करेगा।
सतीश कुमार, एसडीओ, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed