{"_id":"6ae5ffb3debb35b417034981","slug":"the-woman-died-by-suicide-by-hanging-herself-panipat-news-c-244-1-pnp1006-166922-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। रेलवे रोड स्थित किराये के मकान में रहने वाली डिकाडला गांव की एक महिला ने मानसिक परेशानी के चलते फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान प्रियंका के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।
समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में मृतका की मां मीना निवासी डिकाडला गांव ने बताया कि उनकी सबसे बड़ी बेटी प्रियंका की शादी खोजकीपुर गांव निवासी गौरव के साथ हुई थी। प्रियंका वर्तमान में रेलवे रोड समालखा में किराये के मकान में रह रही थी। वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी। बीती रात मानसिक परेशानी के चलते उसने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
मीना ने कहा कि उनकी बेटी की मौत के मामले में किसी का कोई कसूर नहीं है और वह किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहती। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। थाना समालखा के प्रभारी महिपाल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। इसमें किसी के खिलाफ कोई बयान या शिकायत नहीं दी है।