{"_id":"6855cf45b358e45af60cdf00","slug":"the-weather-has-become-pleasant-do-not-miss-yoga-panipat-news-c-244-1-pnp1007-138972-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मौसम हुआ सुहाना, योग से चूक न जाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मौसम हुआ सुहाना, योग से चूक न जाना
विज्ञापन
पानीपत। सुहाने मौसम के बीच योग कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अपनी सांसों को बेहतर बना सकते हैं। जिले में शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय आयोजन के साथ खंड स्तर पर पांच स्थानों पर योग कराया जाएगा।
जिले में प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर करीब 10 हजार साधक योग करेंगे। जिले में छह स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम शिवाजी स्टेडियम में किया जाएगा। वहीं ब्लॉक स्तर पर पांच स्थानों पर होगा। इसके साथ पार्क व अन्य स्थानों पर भी योग करेंगे। शिवाजी स्टेडियम में मुख्यातिथि कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा होंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। इसके बाद 7:30 से 7:45 बजे तक योग कराया जाएगा। स्टेडियम में 20 प्रशिक्षक लगभग पांच हजार साधकों को योग कराएंगे। इसराना में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में योग कार्यक्रम कराया जाएगा। यहां मुख्यातिथि मेयर कोमल सैनी होंगी। बापौली की अनाज मंडी में मुख्यातिथि सीटीएम टीनू पोसवाल होगी। समालखा की नई अनाज मंडी में मुख्यातिथि विधायक मनमोहन भड़ाना योग कार्यक्रम में पहुंचेंगे। मतलौडा में मुख्यातिथि जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कुमार और सनौली खुर्द में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मुख्यातिथि जिला परिषद की अध्यक्ष काजल देशवाल होंगी। अनुमान है कि प्रत्येक खंड में 500 से एक हजार तक साधक शामिल हाेंगे।