फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The weather became dry, maximum and minimum temperatures started increasing

Panipat News: मौसम हुआ शुष्क, अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The weather became dry, maximum and minimum temperatures started increasing
पानीपत। इस बार सर्दी शुरू होते ही मौसम में बदलाव आने शुरू हुए थे। जो अब तक चल रहे हैं। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से तेज हवा चलने से दिन का अधिकतम तापमान स्थिर बना हुआ था। शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक-एक डिग्री बढ़ गया। हवा की तेज रफ्तार लोगों को लगातार परेशान कर रही है। मौसम शुष्क होने से तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विशेषज्ञ ने अगले सप्ताह तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। इस सप्ताह अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था। सप्ताह समाप्त होने से पहले ही तापमान तीन-चार डिग्री बढ़ गया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 14 किलोमीटर प्रति घंटा रही। तेज हवा चलने से किसानों की चिंता बढ़ने लगी है। अप्रैल के महीने में गेहूं की फसल की कटाई शुरू हो जाएगी। मौसम में लगातार बदलाव से किसानों को फसल खराब होने की चिंता सताने लगी है। नौल्था निवासी किसान अजय और सागर ने बताया कि बेमौसम बारिश और तेज हवा से कुछ हद तक पहले ही फसल में नुकसान हो चुका है। अब भी लगातार तेज हवा चलने से फसल चादर की तरह बिछने लगी है। जिससे गेहूं की उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि शनिवार को तापमान में कमी आएगी। उसके बाद तापमान लगातार बढ़ता रहेगा। अगले सप्ताह दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। तेज हवा किसानों और राहगीरों को परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन अधिकतम/न्यूनतम तापमान

शुक्रवार 32/14
शनिवार 31/13
रविवार 32/13
सोमवार 33/14
मंगलवार 34/15
बुधवार 36/17
वीरवार 33/17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed