फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The victim said we have been homeless for three days, no officer has taken any notice of us.

Panipat News: पीड़ित बोले- तीन दिन से बेघर हैं हम, किसी अधिकारी ने नहीं ली सुध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
The victim said we have been homeless for three days, no officer has taken any notice of us.
आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई फैक्टरी। संवाद - फोटो : reasi news
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। जाटल रोड पर न्यू मॉडल टाउन कॉलोनी में फैक्टरी में आग लगने से पड़ोस के मकानों को हुए नुकसान के बाद लोगों में आक्रोश है। उनका कहना है कि तीन दिन बीत जाने के बावजूद कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर सुध लेने नहीं आया। वह घर से बाहर रहने को मजबूर हैं। जनप्रतिनिधियों को भी कई बार फोन किए गए। क्षेत्रीय पार्षद ने फोन नहीं उठाया। विधायक और मेयर भी मौके पर नहीं पहुंचे। पीड़ितों ने कहा कि वह बुधवार को डीसी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे।
रविवार दोपहर करीब एक बजे जाटल रोड न्यू मॉडल टाउन कॉलोनी में करीब एक बजे अनुया रग्स फैक्टरी में आग लग गई थी। तीन जिलों की 20 टीमों ने 15 घंटे तक अभियान चलाकर आग पर काबू पाया था। मंगलवार को भी फैक्टरी की आग सुलगती रही। सुबह को एक बार फिर आग की लपटें उठी तो तुरंत ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को शांत करा दिया। उधर फैक्टरी की आग से आस-पास के मकानों में हुए नुकसान से लोगों में आक्रोश है। फैक्टरी से पांच मकानों को नुकसान पहुंचा हैं। जिसमें अरुण, पुष्पा और डॉ. रणधीर का मकान शामिल है। अरुण कुमार ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ थाना मॉडल टाउन में मुकदमा दर्ज कराया। लेकिन अभी तक पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

बुधवार को अरुण कुमार ने कहा कि तीन दिन से वह सड़कों पर हैं और उनके घरों को काफी नुकसान हुआ है। एक मकान तो पूरी तरह से जर्जर स्थिति में पहुंच गया है। तीसरे दिन भी मकानों की दीवारें तप रही हैं। इसके बावजूद कोई उनकी सुध लेने वाला नहीं हैं। उनका आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है और न ही मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया है। वहीं पुलिस ने भी मुकदमे में हल्की धारा लगाई है। जिससे फैक्टरी मालिक के खिलाफ भी अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। अरुण का कहना है कि वह डीसी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग करेंगे और अपने नुकसान की भरपाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दमकल विभाग ने भी नहीं दिया नोटिस
अब तक की जांच में पता चला था कि फैक्टरी के पास दमकल विभाग की एनओसी नहीं थी। फैक्टरी आबादी क्षेत्र में चल रही थी और पहले भी आग लग चुकी थी। इसके बावजूद तीसरे दिन दमकल विभाग की ओर से नोटिस जारी नहीं किया गया।


विभाग के रिकॉर्ड में फैक्टरी से जुड़े दस्तावेज देखे जा रहे हैं। जांच पड़ताल के बाद नोटिस देकर फैक्टरी मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-गुरमैल सिंह, जिला अग्निशमन अधिकारी

आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई फैक्टरी। संवाद

आग लगने से क्षतिग्रस्त हुई फैक्टरी। संवाद- फोटो : reasi news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed