फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The traders discussed in detail the issues related to traffic, security, parking, encroachment and public.

Panipat News: व्यापारियों ने यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, अतिक्रमण और जनता से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से की चर्चा

Sat, 06 Jun 2026 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 06 Jun 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The traders discussed in detail the issues related to traffic, security, parking, encroachment and public.
पानीपत। मॉडल टाउन स्थित रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में क्षेत्र में व्यापारियों यातायात, सुरक्षा, पार्किंग, अतिक्रमण व अन्य जनसुविधाओं से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएसपी यातायात सुरेश सैनी और मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह विशेष रूप से पहुंचे। अधिकारियों ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन डिलीवरी कंपनियों के राइडर्स द्वारा सड़क किनारे अव्यवस्थित तरीके से मोटरसाइकिलें खड़ी कर द जाती हैं। इससे यातायात बाधित होता है और ग्राहकों व आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन


रिंग रोड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मोहित बजाज ने बताया कि एक दिन पूर्व संयुक्त व्यापार मंडल के बैनर तले व्यापारियों की डीएसपी सुरेश सैनी के साथ बैठक की थी। उसी बैठक में उठाए गए मुद्दों और व्यापारियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी सुरेश सैनी स्वयं मॉडल टाउन पहुंचे। क्षेत्रवासियों और दुकानदारों की समस्याओं को मौके पर सुनकर उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कदम उठाए जा सकें। थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने कानून व्यवस्था व यातायात संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस मौके पर संयुक्त व्यापार मंडल के प्रधान गौरव लीखा, मोहित बजाज, प्रीतपाल सिंह व कर्मचंद नारंग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed