फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The thugs have changed their location, now the calls are coming from Pakistan.

Panipat News: ठगों ने बदला ठिकाना, अब पाकिस्तान से आ रही कॉल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
The thugs have changed their location, now the calls are coming from Pakistan.
पानीपत। रिश्तेदार बनाकर साइबर ठगी के मामलों की जांच में नया खुलासा हुआ। रिश्तेदार बनाकर ठगी करने वाले अपराधियों ने अपना ठिकाना बदल लिया, ऐसे मामलों में अब ज्यादातर कॉल पाकिस्तान से आ रही हैं। इनमें पाकिस्तान के लाहौर, मुल्तान और आसपास के अन्य शहरों का कनेक्शन मिला है, ऐसे मामलों की अलग से सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने ठगी का नया तरीका अपनाया है। रिश्तेदार बनकर साइबर ठगी कर रहे हैं। जिले में पिछले डेढ़ माह में 10 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें ऐसे व्यक्तियों को टारगेट किया गया है जिनके रिश्तेदार विदेश में रहकर काम कर रहे हैं। साइबर ठग रिश्तेदार या दोस्त बनाकर लोगों को झांसे में लेते हैं। कभी पुलिस केस और कभी बीमारी का झांसा देकर रुपयों की मांग करते हैं। साइबर क्राइम थाना पुलिस तीन मामलों में प्राथमिकी दर्ज की और बाकी शिकायतों की अभी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed