फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The thugs entangled the woman by saying to please Mata Lakshmi, then fled with gold jewelery

माता लक्ष्मी को खुश करने की बात कहकर ठगों ने महिला को उलझाया, फिर सोने के जेवर लेकर हुए फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The thugs entangled the woman by saying to please Mata Lakshmi, then fled with gold jewelery
पानीपत। सनौली रोड पर निजी अस्पताल में दवाई लेने गई महिला से दो ठगों ने पंडित बनकर सोने के गहने लूट लिए। ठगों ने महिला को अपनी बातों में उलझाया फिर उससे गहने उतरवा लिए। ठगों ने महिला को कहा कि उससे माता लक्ष्मी नाराज है, उसे 81 कदम चलकर वापस आना होगा। महिला 81 कदम चलकर वापस लौटी तो दोनों ठग फरार मिले। पीड़िता ने अज्ञात ठगों के खिलाफ चांदनी बाग थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव सिवाह निवासी मुक्ता ने बताया कि वह गृहिणी है। उसको दो दिन से बुखार था। वो सोमवार को सनौली रोड स्थित निजी अस्पताल में दवा लेने गई थी। जब वह मयूर मिष्ठान भंडार के पास पहुंची तो एक अनजान युवक उनसे पता पूछने लगा। इसी बीच एक दूसरा युवक पास आया और बोला कि यह पंडित है और आपका भविष्य बता सकता है। तब पंडित ने कहा कि माता लक्ष्मी आपसे नाराज हैं। वो उपाय बताएगा अगर उसने उसका कहना मान लिया तो माता लक्ष्मी मान सकती है। वो उसकी बातों में आ गई।
विज्ञापन

पंडित बने ठग ने उससे सोने की अंगूठी और पर्स ले लिया। फिर वो मंत्र पढ़ने लगा। ठगों ने उससे कहा कि उसे 81 कदम चलकर वापस आना है। उसने ठग की बात मानकर सोने की अंगूठी और पर्स पंडित को थमा दिया और 81 कदम चलने लगी। जब वापस आई तो दोनों ठग वहां से फरार मिले। उसने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं सुराग नहीं लगा। अब पुलिस सीसीटीवी की मदद से ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed