फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The thief took away the steel grill in the house

Panipat News: मकान में लगी स्टील की ग्रिल उतार ले गया चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jun 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
The thief took away the steel grill in the house
समालखा। भापरा गांव में किरायेदार रात में मकान खाली कर मकान की सीढि़यों पर लगी स्टील की ग्रिल भी उतार ले गया। मकान मालिक ने तीन महीने का किराया व स्टील की ग्रिल उतारकर ले जाने पर पुलिस में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आट्टा गांव के जयभगवान ने समालखा पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि उसने भापरा रोड पर बिहारी काॅलोनी में करीब चार महीने पहले प्रमोद से 15 लाख रुपये में मकान खरीदा था और उसी समय मकान को प्रमोद को ही पांच हजार रुपये प्रति महीना किराया पर दिया था। उस मकान में प्रमोद अपने परिवार सहित रहता था। उन्होंने बताया कि प्रमोद ने एक महीना का किराया अग्रिम दे दिया था। उसके बाद कोई किराया नहीं दिया। आठ जून को पता चला कि प्रमोद अपने परिवार के साथ मकान खाली कर चला गया। उसने घर जाकर देखा तो छत और सीढि़यों की ग्रिल नहीं मिली। छत वाली ग्रिल की कीमत करीब 46 हजार और सीढि़यों पर लगी ग्रिल की कीमत 52 हजार रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed