फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The then BDPO and present BDPO summoned

Panipat News: तत्कालीन बीडीपीओ व वर्तमान बीडीपीओ तलब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The then BDPO and present BDPO summoned
सनौली। बीडीपीओ पूनम चंदा को चार साल पुराने मामले में और वर्तमान बीडीपीओ को दो साल पुराने केस में हरियाणा राज्य सूचना आयोग ने जमानती वारंट जारी करके 30 जनवरी को तलब किया है। सनौली खुर्द निवासी महेंद्र चावला ने बताया कि सनौली खुर्द की तत्कालीन सरपंच प्राची त्यागी के समय में गांव में लगभग 25 लाख रुपये की सीमेंट की कुर्सी व कूड़ेदान लगाए गए थे। जिसकी महेंद्र चावला ने सीएम विंडों पर शिकायत दी थी। जिसके बाद जांच करवाई गई जिसमे कि मौका पर केवल लगभग डेढ लाख रुपये का सामान ही मिला था और बीडीपीओ सनौली ने वर्तमान सरपंच संजय त्यागी के नाम पर लगभग साढे़ पांच लाख की रिकवरी का पत्र जारी किया था। जिसके बारे में वर्ष 2020 में महेंद्र चावला ने बीडीपीओ सनौली से आरटीआई में सूचना मांगी थी परंतु चार साल निकल जाने के बाद भी सूचना उपलब्ध ना करवाई गई। जिसके बाद चावला ने सूचना आयोग में शिकायत प्रस्तुत की थी और अनेकों बार नोटिस जारी किए जाने के बाद भी बीडीपीओ की तरफ से कोई भी पेश ना होने के कारण सूचना आयोग ने पूनम चंदा तत्कालीन बीडीपीओ के नाम जमानती वारंट जारी किया है। 30 जनवरी को आयोग में पेश होने के आदेश जारी किए हैं। दो साल पुराने एक अन्य मामले में वर्तमान बीडीपीओ सनौली के नाम भी जमानती वारंट जारी किया गया है और 30 जनवरी को आयोग में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed