फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The team repairing street lights was deployed for property tax survey.

Panipat News: स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत करने वाली टीम को संपत्तिकर के सर्वे में लगाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
The team repairing street lights was deployed for property tax survey.
पानीपत। अब संपत्ति कर के सर्वे में लगे कर्मचारी खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का कार्य भी करेंगे। निगम के उन्हीं कर्मचारियों को संपत्तिकर सर्वे में वे वार्ड सौंपे गए हैं जहां उनकी ड्यूटी खराब लाइटों को ठीक करने में लगाई गई थी। निगम का संपत्तिकर का घर-घर जाकर सर्वे का काम वीरवार से शुरू हो गया है। इसमें 52 कर्मचारियों को निगम के पांच क्लर्कों की अध्यक्षता में ड्यूटी पर लगाया गया है। ये कर्मचारी हर घर जाकर संपत्तिकर की गलत जानकारी पर संपत्ति मालिक की ओर से ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करवाने के साथ संपत्ति का स्वयं सत्यापन भी करवाएंगे। हर कर्मचारी के पास 50 संपत्तियों के स्वयं सत्यापन का लक्ष्य रहेगा।
विज्ञापन

नगर निगम के निवर्तमान पार्षद अशोक कटारिया और बलराम मकौल ने बताया उन्हें निगम की ओर से सूचना दी गई थी कि लाइटों की मरम्मत करने वाली टीम को सर्वे में लगा दिया है। अब खराब लाइटों की मरम्मत कैसे होगी ये चिंता का विषय बना हुआ है। इन कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी है। इनको सर्वे में लगाना उचित नहीं होगा। इसलिए कर्मचारियों को अब सर्वे के साथ लाइटों की मरम्मत का काम देखना होगा।
विज्ञापन

वर्जन:
इन कर्मचारियों को सर्वे का पूरा प्रशिक्षण देने के बाद सर्वे में लगाया गया है। यही कर्मचारी पहले से निर्धारित अपने वार्डों में खराब लाइटों की मरम्मत का काम भी करेंगे। इसलिए इनको वही वार्ड दिए हैं, जहां की उनको ज्यादा जानकारी है। इससे शहर के लोगों को भी लाभ होगा और खराब लाइटों की मरम्मत का काम भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनी त्यागी, संयुक्त आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed