फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The team reached to inspect the disputed land, then the villager lay down in front of the car

विवादित जमीन का मुआयना करने पहुंची टीम, तो गाड़ी के सामने लेट गया ग्रामीण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
The team reached to inspect the disputed land, then the villager lay down in front of the car
एसडीएम समालखा की ओर से गठित टीम शुक्रवार को गांव धनसौली की करीब 587 एकड़ विवादित भूमि का मुआयना करने पहुंची। इस दौरान एक ग्रामीण टीम की गाड़ी के सामने ही लेट गया। उसका कहना था कि वह उक्त जमीन से प्रशासन को फसल काटने नहीं देगा। ये फसल उसकी है और वह खुद ही काटेगा। प्रशासन ने इसकी शिकायत सनौली खुर्द पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव धनसौली की करीब 587 एकड़ भूमि पर धनसौली एवं नंगला का विवाद होने के कारण केयर टेकर के तौर पर एसडीएम समालखा को नियुक्त किया गया है। उक्त जमीन को एसडीएम समालखा की ओर से हर वर्ष पट्टे पर दिया जाता था, लेकिन धनसौली गांव निवासी धर्मबीर ने एसडीएम समालखा को लिखित में पत्र देकर कहा कि उन्होंने उक्त जमीन को पट्टे पर ले रखा है। गत वर्ष कोरोना के कारण उक्त जमीन को विभागीय नियमानुसार उसे ही दे दिया गया था। उसने फिर से मांग की थी कि कोरोना के चलते जमीन को विभाग नियमानुसार उसे ही पट्टे पर दे दे, लेकिन तत्कालीन एसडीएम समालखा ने जमीन की खुली बोली निर्धारित कर दी थी। इस पर धर्मबीर ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिसकी वजह से जमीन की बोली नहीं हो सकी। इसके बाद से कागजों में जमीन खाली पड़ी है, लेकिन मौके पर कुछ ग्रामीणों ने जमीन पर फसल बोई है, जिसकी सूचना मिलने पर एसडीएम समालखा ने कार्रवाई की। एक संयुक्त कमेटी का गठन किया। शुक्रवार को गठित टीम जब जमीन का मुआयना करने गई तो उनकी गाड़ी के सामने ग्रामीण लेट गया और फसल को खुद ही काटने की बात कहने लगा। विदित हो कि इससे पहले भी उक्त मामले में एसडीएम समालखा की ओर से दो ग्रामीणों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed