फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The team reached the district civil hospital for inspection

Panipat News: जिला नागरिक अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंची टीम

Wed, 03 Sep 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 03 Sep 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The team reached the district civil hospital for inspection
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया और प्रत्येक व्यवस्था का जायजा लिया। केंद्रीय एसी प्लांट की रिपोर्ट ली। इसके साथ अग्निशमन यंत्रों की जानकारी ली और ऑक्सीजन प्लांट, साफ-सफाई व दवा के बारे में जाना। जिला नागरिक अस्पताल में कुछ दिन पहले ही ऑफिसर लिफ्ट लगभग आधा घंटा रुकने से लिफ्ट में बंद चिकित्सक व एक तीमारदार की हालात खराब हो गई थी। वहीं आईसीयू में फॉल सिलिंग गिरने ने मरीज बाल-बाल बचा था। ऑपरेशन थियेटर में एसी में आग लग गई थी। ये सभी घटनाएं अगस्त माह में ही जिला नागरिक अस्पताल में हुई हैं। जिसके बाद उच्च स्तर की टीम ने मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण कर प्रत्येक व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने सेंट्रल एसी प्लांट, अग्निशमन यंत्रों का, ऑक्सीजन प्लांट, सफाई व्यवस्था व अस्पताल में उपलब्ध दवा की रिपोर्ट ली। सीएमओ डॉ. विजय मलिक ने बताया कि निरीक्षण में अस्पताल की रिपोर्ट ठीक रही है। वहीं अस्पताल में रंग-रौगन, टूट-फूट ठीक करने का काम पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जा रहा है जो जल्द ही पूरा हो जाएगा। टीम की निरीक्षण रिपोर्ट पर आगामी कदम उठाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed