फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The team of Rahul, Shivam and Ankit won the science quiz.

Panipat News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में राहुल, शिवम और अंकित की टीम ने मारी बाजी

Sun, 01 Mar 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 01 Mar 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
The team of Rahul, Shivam and Ankit won the science quiz.
पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज में विज्ञान दिवस पर तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यक्रम का शनिवार को समापन हो गया। तीसरे दिन विज्ञान प्रश्नोत्तरी कराई। इसमें विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मेजबान एसडी कॉलेज के राहुल, शिवम और अंकित की टीम प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रधान दिनेश गोयल और उप-प्रधान राजीव गर्ग ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि प्रतियोगिता में रैपिड फायर राउंड, बहू विकल्पीय प्रश्न, वीडियो राउंड, पॉवर पॉइंट राउंड के माध्यम से रोचक प्रश्न विद्यार्थियों से पूछे गए। उन्होंने बताया कि पहले लोग यह मानते थे कि समुद्र का गहरा नीला रंग असल में आसमान के नील रंग के प्रतिबिम्ब के कारण है । 1921 में जब डॉ. रमन इंग्लैंड से भारत लौट रहे थे उन्होंने सिद्ध किया कि इसकी असली वजह प्रकाश का प्रकीर्णन है। इसमें प्रकाश पानी के अणुओं पर पड़ कर रोशनी का प्रकीर्णन करता है, इससे समुद्र गहरा नीला दिखता है। वैज्ञानिक रमन हर विद्यार्थी के आदर्श हैं। कड़ी मेहनत और वैज्ञानिक सोच का कोई विकल्प नहीं है। वैज्ञानिक सोच के बढ़ने से ही हम एक जिम्मेदार और जागरूक नागरिक तथा वैज्ञानिक बन सकते है।
विज्ञापन

आज जो मॉडल विद्यार्थियों के समक्ष रखे गए उनमें बिना ड्राइवर वाली रोबोट कार, सेंसर्स, कैमरों और रेडार तकनीक का उपयोग करके बिना मानव इनपुट के चलने वाला मॉडल प्रमुख रहा जिसे सभी ने सराहा। टेंसर 2026 में लेवल चार ऑटोनॉमी वाली कार लेकर आया है। बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों शिया, दीपक, हिमांशु और विनीत का बनाया मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसका उद्देश्य सतत विकास के लिए ऊर्जा- कुशल, स्वच्छ और कम प्रदूषण वाली विधियों का विकास करना है जैसे सौर व पवन ऊर्जा, जल शोधन और अपशिष्ट प्रबंधन। निधि देवी, गायत्री, मुस्कान, शिवानी, दीप्ति और मुस्कान द्वारा कार्बन शुद्धिकरण पर बनाए गए मॉडल्स को भी प्रशंसा मिली। कार्बन शुद्धिकरण में सक्रिय कार्बन, फिल्टर और रासायनिक प्रक्रियाओं के माध्यम से ग्रेफाइट या नैनोट्यूब से अशुद्धियां हटाकर 99.99 प्रतिशत तक शुद्धता प्राप्त की जाती है। ऑटो लोड सेल जेल्स मॉडल में भी आगंतुकों की खूब रूचि रही जिसे ऋतु, दुर्गा और दृष्टि ने तैयार किया। गणित का मॉडल सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा जिसे किरण, शिवानी, नैंसी, मनीषा और प्रिया ने बनाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे परिणाम
विज्ञान प्रश्नोतरी में प्रथम एसडी पीजी कॉलेज से बीएससी तृतीय वर्ष से राहुल, बीएससी तृतीय वर्ष से शिवम और बीएससी प्रथम वर्ष से अंकित की टीम रही। द्वितीय स्थान पर एसडी पीजी कॉलेज से बीसीए द्वितीय वर्ष के जतिन, बीएससी प्रथम वर्ष के आर्यन और बीसीए द्वितीय वर्ष से दीपक की टीम रही। तृतीय स्थान पर देशबंधु राजकीय महाविद्यालय से बीएससी प्रथम वर्ष की शिवानी, बीएससी द्वितीय वर्ष से मन्नत और बीएससी तृतीय वर्ष से शिवानी की टीम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed