फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The talent of 2339 students was tested thoroughly.

Panipat News: परख से परखी 2339 विद्यार्थियों की प्रतिभा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
The talent of 2339 students was tested thoroughly.
पानीपत। परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण के अंतर्गत विद्यार्थियों की प्रतिभा परखने के लिए देश-प्रदेश सहित जिले में बुधवार को परख परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले के 88 स्कूलों में आयोजित परख परीक्षा में तीसरी, छठी और नौवीं कक्षा के 2339 विद्यार्थियों ने भाग लिया और भाषा व गणित विषय पर अपनी बौद्धिक दक्षता का परिचय दिया। परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए जिले में 19 मॉनिटरिंग अधिकारी नियुक्त किए गए थे जिनमें सभी खंड शिक्षा अधिकारी, बीआरसी व डाइट स्टाफ शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के को-ऑर्डिनेटर डाइट से संदीप गाहल्याण और कप्तान लाठर रहे जिनकी देखरेख में परख परीक्षा का सफल संचालन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, एनसीईआरटी दिल्ली इसकी मॉनिटरिंग की गई जो अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी, जिसके आधार पर सभी राज्य व जिले को रैंक जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला को-ऑर्डिनेटर संदीप गाहल्याण ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय की तरफ से नई शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत जिले में चयनित 88 स्कूलों में परख परीक्षा आयोजित की गई है जिसमें प्रतिभागियों से उनकी पिछली कक्षा के प्रश्न पूछे गए। हरियाणा शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम की तरफ से सैंपल प्रश्न-पत्र जारी किए थे। सभी प्रश्न वैकल्पिक रहे, विद्यार्थियों को ओएमआर सीट पर इनके उत्तर भरने के निर्देश दिए गए थे। मंत्रालय का कहना है कि विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर की जांच करने के लिए देशभर में परख राष्ट्रीय सर्वेक्षण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने लिया भाग: जिला कोऑर्डिनेटर कप्तान लाठर ने बताया कि परीक्षा में सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। एक स्कूल से 30 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे। ओएमआर सीट को मुख्यालय भेजा जाएगा जहां देशभर में हुई परीक्षा के परिणाम को एकत्र कर राज्य व जिले को रैंक जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed