फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The supervisor of the textile company was crushed by the container, a case was registered against the driver

टेक्सटाइल कंपनी के सुपरवाइजर को कंटेनर ने कुचला, चालक पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The supervisor of the textile company was crushed by the container, a case was registered against the driver
पानीपत। असंध रोड पर सेंट मैरी स्कूल के पास टेक्सटाइल कंपनी के सुपरवाइजर को उसकी कंपनी के कंटेनर ने कुचल दिया। कंटेनर चालक वहां से फरार हो गया। लोगों ने इसकी सूचना ओल्ड इंडस्ट्रियल थाना पुलिस में दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल में भिजवाया। पुलिस ने परिजनों के बयानों पर कंटेनर चालक पर केस दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

जयराम (43) पुत्र टेकराम निवासी रामनगर, जाटल रोड पिछले कई साल से सेंट मैरी स्कूल के पास एलाइट कंपनी में सुपरवाइजर था। वो शुक्रवार सुबह आठ बजे ड्यूटी पर गया था। कंपनी के ही पास एक पेट्रोल पंप है। जयराम पेट्रोल पंप पर काम से गया था। यहां पेट्रोल डलवाने आए एलाइट कंपनी के ही कंटेनर ने जयराम को कुचल दिया। जयराम की मौके पर ही मौत हो गई। जयराम दो बेटों व बेटियों का पिता था।
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत
समालखा। जीटी रोड स्थित एस्सार पैट्रोल पंप के पास रोड क्रॉस करने के दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। शिकायत में बलदेव निवासी गांव मदनपुर ने बताया कि उसका भाई सोनू राजमिस्त्री था। एक माह से गांव बाई गन्नौर में चिनाई का काम कर रहा था। रात को गन्नौर से वापस घर बाइक पर जा रहा था। समालखा में जीटी रोड पर बाइक को साइड मे खड़ी कर दूसरी तरफ पेट्रोल लेने के लिए रोड क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed