फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The supervisor of the refinery was stabbed more than four times, died of lung injury

रिफाइनरी के सुपरवाइजर पर चार से अधिक बार हुआ चाकू से हमला, फैफड़ो में धसने से हुई मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
The supervisor of the refinery was stabbed more than four times, died of lung injury
रिफाइनरी में ठेका कंपनी से लेनदेन के विवाद में सुपरवाइजर संजीव की चार से अधिक बार चाकू से गोदकर हत्या की गई। उसकी मौत फेफड़े में चाकू लगने से हुई। बुधवार को मतलौडा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ। उधर, ठेकेदार यशपाल राणा की शिकायत पर पुलिस ने 16 नामजद और छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है, हालांकि अभी तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी है।
विज्ञापन

यशपाल राणा की शिकायत पर बंटी, बृजपाल, रोहित, अमित, कुशली, लव, कुश, रणधीर, पवन, बबलू, राहुल, राजन, वैल्यु और अतुल ढ़ाका समेत 5-6 अन्य लोगों के खिलाफ हत्या मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार चल रहे हैं। 32 वर्षीय संजीव पर फेफडे़ के अलावा पेट और हाथ पर भी चाकू से वार किए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की 6 टीम आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हैं। यशपाल राणा को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी मिल गई। वहीं गंभीर रूप से घायल तीन युवकों में से यशपाल के साले सुंदर की हालत बिगड़ती जा रही है, उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है।
विज्ञापन

यह था मामला
गांव ददलाना निवासी यशपाल राणा ने बताया था कि वह रिफाइनरी की शिल्पी कंस्ट्रक्शन कंपनी में ठेकेदार था। कंपनी के साथ हिसाब करने पर कंपनी पर उसके छह से सात लाख रुपये बकाया थे। उसने कंपनी से रुपये मांगे तो गांव के ही बंटी और बीजू ने कंपनी की तरफ से रुपये लौटाने की जिम्मेदारी ली, लेकिन अब दोनों ने रुपये लौटाने से मना कर दिया था। जिस वजह मंगलवार को उसका बेटा विक्रांत (30) शिल्पी कंपनी में बकाया मांगने चला गया। जिसकी भनक लगते बंटी और बीजू ने मंगलवार रात हमला कर दिया। हमले में संजीव की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed