फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   The Sub-Divisional Officer inspected the facilities at the Red Cross building.

Panipat News: उपमंडल अधिकारी ने रेडक्रॉस भवन में जांची सुविधाएं

Sat, 31 Jan 2026 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The Sub-Divisional Officer inspected the facilities at the Red Cross building.
रेडक्रॉस में प्र​शिक्षुओं को शपथ दिलाते एसडीएम मनदीप कुमार। स्रोत : सूचना विभाग
पानीपत। उपमंडल अधिकारी पानीपत मनदीप कुमार ने शुक्रवार को रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा रेडक्रॉस भवन में चल रही गतिविधियों का औचक निरीक्षण कर सुविधा जांची। उन्होंने सारी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और प्राथमिक सहायता का प्रशिक्षण ले रहे 150 प्रशिक्षुओं को समाज सेवा और नशे के खिलाफ जागरूक कर शपथ दिलाई।
विज्ञापन

उपमंडल अधिकारी मनदीप कुमार ने बताया कि नशे से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। युवाओं को नशे की आदत से बचना चाहिए। नशे के कारण व्यक्ति मानसिक, पारिवारिक व सामाजिक रूप से पिछड़ जाता है और समाज भी उसे घृणा की दृष्टि से देखता है। हमें नशा करने वाले व्यक्तियों को जागरूक करके समाज की मुख्य धारा से जोड़ना चाहिए ताकि वह भी नशा छोड़कर स्वस्थ जीवनयापन कर सकें। उन्होंने कहा कि हमें समाज सेवा के लिए रेडक्राॅस से जुड़कर जरूरतमंद, बीमार, असहाय, दिव्यांग व्यक्तियों की सहायतार्थ आगे आना चाहिए। जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चंद ने बताया कि रेडक्राॅस द्वारा गरीब व असहाय व्यक्तियों के लिए जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, इसमें रक्तदान शिविर, नशा मुक्त भारत अभियान जागरूकता, बुजुर्गों के लिए वृद्ध आश्रम का संचालन, महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई सेंटर का संचालन, युवाओं के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र का संचालन, एड्स के प्रति जागरूकता, युवाओं के हरियाणा परिवहन विभाग में परिचालक व चालक के लिए प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण, उद्योगों में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण शामिल है। इस अवसर पर जसमेर, अमित, सुनील व प्रवक्ता कला भारद्वाज, सोनिया व प्रदीप उपस्थित रहे।
विज्ञापन

रेडक्रॉस में प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाते एसडीएम मनदीप कुमार। स्रोत : सूचना विभाग

रेडक्रॉस में प्रशिक्षुओं को शपथ दिलाते एसडीएम मनदीप कुमार। स्रोत : सूचना विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed